लस्सी और छाछ में क्या फर्क है ?
घोल - बिना पानी के सिर्फ मलाई वाली दही को मथना मथित -पानी के मलाई रहित दही को मत मथना तक्र - दही में एक चौथाई पानी मिलाकर मथना उदश्वित -आधा दही आधा पानी को मथना छचिछका -दही से मक्खन निकाल लिया हो और उस नीचे बची दही में पानी मिलाकर खूब मथना (कम से कम तीन गुना पानी ) दही से निकाला गया मक्खन बेड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है| मलाई वाली दही को बिना पानी मिलाएं मथा जाए तो उसे घोल कहते हैं और यदि मलाई उतार कर सिर्फ दही को बिना जल के मथो हो तो उसे मथित कहते हैं और यदि दही में एक चौथाई जल मिलाकर मथा जाए तो उसे तक्र कहते हैं जिस दही में आधा जल मिलाकर मथा जाए उसे उदश्वित कहते हैं और जिस दही से मक्खन निकाल लिया हो और आधा या आधे से ज्यादा पानी मिलाया जाए उसे छाछ कहते हैं| शक्कर मिलाए हुए घोल का फायदा श्रीखंड के समान होता है और यह वात (क्योंकि सनिग्ध है ),पित को हरने वाला होता है| (होठ न फटेंगे , rashes नही होंगे ) मथित कफ और पित्त नाशक (जब मलाई उतर गई त...