तक्र (मट्ठा)
तक्र (मट्ठा):- तक्र लघु (पचने में हल्का), स्वाद में कषाय(कसैला) और अम्ल(खट्टा), जठराग्नि दीपक (पाचन क्षमता को बढ़ाने वाला), कफवात शामक होता है । तक्र पाँच प्रकार के बताये गए हैं- 1) घोल-बिना जल मिलाये मलाई सहित दही को मथा जाए तो उसे घोल कहते हैं, घोल में यदि शक्कर मिला हुआ हो तो वात पित्त नाशक और थकान को मिटाने वाला होता है। 2) मथित-यदि दही की मलाई को अलग करके बिना जल के ही दही को मथा जाए तो उसे मथित कहते हैं। यह पित्तनाशक होता है। 3) तक्र-जिस दही में चौथाई जल मिलाकर मथा जाए उसे तक्र कहते हैं। यह मल को बांधने वाला, उष्ण वीर्य(तासीर में गर्म), तृप्ति कारक, वात नाशक होता है।यह पेट के रोगियों के लिए हितकर होता है ,कुछ लोगों को कभी पेट साफ नहीं होता और कभी पतली दस्त होने लगती है ऐसे लोगों के लिए तक्र अमृत तुल्य है। 4) उदश्वित-जिस दही में आधा जल और आधा पानी मिलाकर मथा जाए उसे उदश्वित कहते हैं। यह कफकारक, बल वर्धक, अत्यंत आम(आँव)नाशक होता है। 5) छच्छिका- जिस दही में से पहले मथकर मक्खन निकाल लिया जाए पुनः उसी में अधिक मात्रा में जल डालकर मथा जाए उसे छच्छिका कहते हैं। यह शीतल,लघु(पचने में ...