लस्सी और छाछ में क्या फर्क है ?
- घोल - बिना पानी के सिर्फ मलाई वाली दही को मथना
- मथित -पानी के मलाई रहित दही को मत मथना
- तक्र - दही में एक चौथाई पानी मिलाकर मथना
- उदश्वित -आधा दही आधा पानी को मथना
- छचिछका -दही से मक्खन निकाल लिया हो और उस नीचे बची दही में पानी मिलाकर खूब मथना (कम से कम तीन गुना पानी )
दही से निकाला गया मक्खन बेड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है|
मलाई वाली दही को बिना पानी मिलाएं मथा जाए तो उसे घोल कहते हैं और यदि मलाई उतार कर सिर्फ दही को बिना जल के मथो हो तो उसे मथित कहते हैं और यदि दही में एक चौथाई जल मिलाकर मथा जाए तो उसे तक्र कहते हैं जिस दही में आधा जल मिलाकर मथा जाए उसे उदश्वित कहते हैं और जिस दही से मक्खन निकाल लिया हो और आधा या आधे से ज्यादा पानी मिलाया जाए उसे छाछ कहते हैं|
- शक्कर मिलाए हुए घोल का फायदा श्रीखंड के समान होता है और यह वात (क्योंकि सनिग्ध है ),पित को हरने वाला होता है| (होठ न फटेंगे , rashes नही होंगे )
- मथित कफ और पित्त नाशक (जब मलाई उतर गई तो मतलब स्निग्ध कम हो गए ,अब वात का नाश नहीं करेगी )|अगर मीठा डालोगे तो पित्त कम करेगी और अगर काली मिर्च डालोगे तो कफ कम करेगी
- तक्र कषाय ,अम्ल तथा मीठे रस वाला , विपाक (पचने के बाद ) में मधुर वाला , ग्राही ,लघु ,उष्ण वीर्य, अग्नि दीपक, वीर्य वर्धक, तृप्ति देने वाला तथा वात नाशक होता है|गृहिणी आदि के रोगियों को तक्र फायदेमंद है क्योंकि यह पचने में हल्का , मल का संग्राहक होगा और विपाक में मीठा होने से पित्त नहीं भड़कायेगा | अम्ल रस वाला ,हल्की गर्म तासीर का ,अग्निदीपक ,वीर्य वर्धक और तृप्ति कारक होने से वात नाशक है | कषाय रस वाला , उष्ण वीर्य ,विकाशी और रुक्ष होने से कफ नाशक है |
Comments
Post a Comment