विभिन्न रोगो में दही के प्रयोग।
ही भारतीय खाने की शान हैं। बच्चो के लिए ये दूध के स्थान पर दिया जाने वाला प्रथम भोजन हैं। इसके सेवन से अनेक रोग दूर होते हैं। आइये जानते हैं दही के प्रयोग से किन किन रोगो में बहुत उपयोगी हैं। अपच: दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच (भोजन न पचना) ठीक हो जाता है और भोजन जल्दी पच जाता है। आधासीसी का दर्द: यदि सिर दर्द सूर्य के साथ बढ़ता और घटता है तो इस तरह के सिर दर्द को आधासीसी (आधे सिर का दर्द) कहते हैं। आधासीसी (आधे सिर का दर्द) का दर्द दही के साथ चावल खाने से ठीक हो जाता है। सुबह सूरज उगने के समय सिर दर्द शुरू होने से पहले रोजाना चावल में दही मिलाकर खाना चाहिए। बवासीर: जब तक बवासीर में खून आता रहे तब तक केवल दही ही खाते रहें बाकी सारी चीजे बंद कर दें। इससे बवासीर में खून आना बंद हो जाता है। बच्चों का भोजन: दही, मां के दूध के बाद बच्चे का सबसे अच्छा भोजन होता है। बुल्गोरिया में जिन बच्चों को मां का दूध उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन बच्चों को खाने के लिए दही ही दिया जाता है। फोड़े, सूजन, दर्द जलन: अगर शरीर में फोड़े, सूजन, दर्द जलन हो तो पानी निकाल...