मसालेदार छाछ

  •  छाछ के आयुर्वेदिक गुण 
  • छाछ स्वादिष्ट है | पचने में हल्की है और आसानी से हज़म हो जाती है | साथ में जो इसके साथ खाते है उसे भी हज़म करती है | 
  • शरीर की सफाई करती है | जरूरत से ज्यादा मलमूत्र को बाहर निकाल देती है | 
तक्रं लघु कषायाम्लं दीपनं कफवातजित् । अष्टांग हृदयम सूत्र 5 /33 
  • छाछ हल्की ,कषाय , खट्टी ,पाचन बढाने वाली और वातकफ ( 100 ) रोगों को ख़तम करती है | 

  • छाछ और मार्च का सम्बंध 

  • मार्च में सर्दी का जमा कफ पिघलने निकलता है | 
  • कफ मतलब कीचड़ मिटटी + पानी अगर आपके घर में कीचड़ हो और पानी डाले तो और कीचड़ हो जायेगा पुरे घर में , blockage हो जाएगी | 
  • ऐसा ही शरीर के साथ होता है ,इसमें कफ के 60 से ज्यादा रोग हो सकते है | 

             कयानि बाधते रोगास्तत: प्रकुर्ते :  बहुन:|

  • कफ़् के कारण हमारा पाचन कमजोर हो जाता है |

  • कफ रोग 
  • सर्दी /खांसी 
  • उल्टी 
  • आलस्य 
  • फैटी लीवर 
  • blockage 
  • thyroid 


कफ दिमाग में जाकर 

  • साइनस 
  • कान , नाक , मुँह के रोग , आलस्य ,अवसाद ,मंदबुद्वि ,याददास्त कमजोर होना 
  • दिमाग में कफ में जाने से रक्त का प्रवाह पूरा नहीं होता 
  • मसालेदार छाछ पीकर 100 से ज्यादा रोगों से बच सकते है | 
  • घर में बनाओ मसालेदार छाछ 
  • बीमारी में कैसे पीये मसालेदार छाछ 

छाछ 
  • हल्का ,गर्म ,रुखापन ,कषैला ,खट्टा ,पाचन बढ़ने वाला 

कफ 
  • भारी ,ठंडा ,चिकनापन ,मीठा ,पचने में कम 

  • मसाले दार छाछ कैसे 100 से ज्यादा रोगों से बचा सकती है | 

वागभट ऋषि अष्टांग हृदय सूत्र स्थान 5 /34 में कहते है | 

शोफ़ोद्रराश गृहणीदोष मूत्रग्रहारूची:
पलीहागुलम घृतव्यापद गरपाण्डवा  मयान जयेत | 

  • शरीर में गलत खान पान या फल  या  सब्जी पर हुए pesticide के छिड़काव के दुष प्रभाव को कम करती है | 
  • जिन लोगों को ख़ून नहीं बनता या पेट की समस्याओं से परेशान है | 
  • खाना खाने के बाद शौचालय जाते है या फिर बवासीर , सूखा पाइल्स ,पेशाब की बीमारियाँ ,पेशाब कम आना ,पथरी बनना ,किडनी की समस्या 
  • भगंदर ,पेट में गैस बनना ,गोला बनाने की तकलीफ होना , बार बार जुलाब होना ,पेट में पानी भर गया हो | 
  • छाछ लिवर की बीमारियों में भी फायदेमंद है जैसे फैटी लीवर ,बुखार के कारण spline का बढ़ जाना | पेट में कीड़े की समस्या | 
  • अगर आपने घी या घी के उत्पाद ज्यादा खा लिए है और उस से पेट ख़राब हो गया है तो उसे भी सही कर देती है |  


छाछ कैसे बनाते है ?


सुश्रुत ऋषि कहते है कि दही 100 ग्राम लो और उसमे 50 ग्राम पानी डाल लो | उसे मथ लो अब जो मक्खन आएगा उसे अलग कर लो और नीचे बचा हुआ भाग छाछ है | 

छाछ में अजवायन , हींग ,जीरा ,हरा धनिया ,काला नमक मिलाकर मार्च में पिओ | 

सुश्रुत ऋषि सुश्रुत सहिता सूत्र स्थान 45/89 में कहते है | 

 वातेअमल्  सेन्ध्वोपेतम्  स्वादु पित्ते सशकरम् 

पिबेतक्रं कफ़े व्योषक्षारंसमनिव्तम ||


  • वात रोगों में खट्टी छाछ + सेंधा नमक लो 
  • पित्त रोगों में मीठी छाछ लो , मिश्री डाल कर 
  • कफ रोगों में छाछ + त्रिकटु + यवक्षार  ( सौंठ + कालीमिर्च + पिप्पली )
  • मूत्र कम आता है तो छाछ में गुड़ डाल कर पिओ | 
  • जिनको खून की कमी है ( पाण्डु रोग ) वो छाछ में चित्रक चूर्ण डालकर पिओ | 




Comments

Popular posts from this blog

देशी गाय के दूध के ये गुण

घी और त्रिफला के फायदे