Posts

Showing posts from December, 2022

पनीर

  शरीर के लिए फायदेमंद और गुणकारी हे कच्चे पनीर का सेवन करना – -=-=-=-=-= आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कच्चे पनीर के फायदे. कच्चे पनीर में मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम कैंसर से बचाने में कारगर है. इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. इसका नियमित सेवन आर्थराईटिस जैसी बीमारियों के बचाव में सहायक है. रोजाना 100 ग्राम पनीर खाने के लाभ कच्चा पनीर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट्स, विटामिन और कैल्शियम जैसे कई और पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके सेवन से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं. जिन लोगों को बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान रहती है, शरीर में खून की कमी हो गई है. उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट 100 ग्राम कच्चा पनीर खाना चाहिए कच्चा पनीर के अदभुत फायदे वजन कम करने में मददगार वजन कम करने में भी कच्चे पनीर का सेवन करना फायदा पहुंचाता है. इसमें लिनोलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है. जो कि शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को स्पीड देता है और इससे एक्स्ट्रा वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. स्किन के लिए लाभकारी पनीर में प्रोटीन, विटामिन-ए, बी-1, बी-3, बी-6 और कई अन...