Posts

Showing posts from January, 2021

खीस,मावा ,शिर शाक

खीस ( पीयूष )- बहुत दिन तक न ले , 1 गाय या भैंस जितने दिन लगातार दे सकती है उतने दिन ले सकते है |    मावा - यह बहुत कफकारी है ,हालाकि इसे बहुत ज्यादा अग्नि दी जाती है ,पर यह स्निग्ध होती है इसलिए कफकारी है ,यह ठंडा भी है , जिसको कच्ची चीज़ें नहीं पचती वो मावा ले सकते है कुछ लोगो को दही नहीं पचती वो मावा ले सकते है |    शिर शाक - कच्चे दूध को मिट्टी के बर्तन में डालते है ,और इसको बार बार दोहराओ ,बाद में सिर्फ सूखा पाउडर रह जायेगा , यह छोटे बच्चों के लिए उपयोगी होता है जिनका पेट माँ के दूध से नहीं भरता | तक्र पिंड ( दही ) -दही को मल मल के कपडे में टांग दो , इसका पानी निकल जायेगा और यह दही से भारी होता है |  यह बलवर्धक और ठंडी होती है |  वीर्यवर्धक है |  अगर पाचन ख़राब है तो न लो |  अगर शरीर में पित्त है तो दे सकते है पर कफ में नहीं दे सकते है |  मंदाग्नि वाले नहीं ले सकते |  पित्त और वात नाशक |  रात को न ले | पनीर का पानी - बूरा ,मिश्री ,चीनी से लिया जाये तो हल्का है ,पुराने बुखार में दूध ले सकते है पर नए बुखार में नहीं  ये दाह...

कच्चा और धारोष्ण दूध

 धारोष्ण दूध -जब दूध निकाला जाता है तो वो गर्म होता है ,ये 5 -10 मिनट तक रहता है |  सिर्फ गाय और माँ का दूध धारोष्ण पी सकता है |  धारोष्ण दूध में सबसे ज्यादा गुण होते है और धीरे धीरे कम होते जाते है |  धारोष्ण  दूध हल्का होता है |  गाय का दूध ठंडा ( धारोष्ण के बाद ) होने के बाद नहीं पीना |  भैंस का दूध धारोष्ण नहीं पी सकते है ,कच्चा पी सकते है परन्तु ठंडा होने के बाद |  भैंस का दूध ठंडा भी पी सकते है और गरम भी पी सकते है |  बकरी का दूध उबालने के बाद ठंडा करने के बाद पीना है |  भेड़ का दूध गरम पीना है , ठंडा नहीं पीना , तासीर गरम होती है |  हर रोज़ मैंगो शेक नहीं पी सकते ,कभी कभी भैंस के दूध में ले सकते है |  माँ का दूध उबालने की मनाही है |  अभिष्यंदी - जो पानी या नमी छोड़ता है , कच्चा दूध नमी वाला होता है ,जिनके शरीर में खुशकी है वो इसे ले |  गरम दूध वात नाशक है |  ठंडा दूध -पित्त नाशक है , भैंस का दूध ज्यादा लाभप्रद है ,अगर भैंस का दूध न मिले तो बकरी या गऊ का ले | जिनका पाचन कमजोर है ,तो आधा दूध और आधा पानी उबाल क...

गाय का दूध

 तासीर ठंडी होती है ,मधुर है |  मताओं का दूध बढ़ाने वाला होता है |  रक्त विकार नाशक होता है  ( जिनका रक्त पूरा नहीं बनता, कोशिकायें  कमजोर है ,रक्त संचार अच्छा करती है ) गाय का दूध सनिग्ध होता है |  कुछ गाय का दूध हल्का होता है और कुछ का भारी  गाय का दूध मीठा और हल्का है |  पाचन शक्ति को बढ़ाता है |  दिमाग को ,शरीर को , आँखों की रौशनी ,स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए जितने गुण गाय के दूध में है वो किसी जानवर के दूध में नहीं है |  खून बनाने में एक तरह का रामबाण है |  किस जानवर का दूध कितना गुणकारी है वो इसके बच्चे से पता लगा सकते है | गाय का बच्चा 2 दिन में उछलना शुरू कर देता है परन्तु भैंस का नहीं  |  गाय का दूध बच्चा ,बूढ़ा और जवान कोई भी पचा सकता है और इससे कभी मोटापा नहीं आता | शरीर को चुस्त ,दुरुस्त करने के जितने गुण गाय के दूध में है उतने किसी में नहीं है |  गाय के दूध को छानकर पीना चाहिए क्योंकि दूध निकालते समय इसमें गाय के बाल आ जाते है जो त्वचा रोग का कारण बनते है |  जिस दूध का दही माखन बनाना है उसे अच्छे से उबा...

बकरी, हिरण का दूध

 बकरी का दूध थोड़ा कसेला और ठंडा है |  हल्का है |  मलतब दूसरे के गुणों को ग्रहण करता है |  अतिसार के लिए उपयोगी है (मतलब जिसको दूध से लूज मोशन होतें है वो बकरी का दूध ले सकते है ) क्षय रोग के लिए अच्छा है |  खांसी के लिए बहुत अच्छा है |  ज्वरनाशक है |  पित्त और कफ दोनों में लाभप्रद है |  अगर पित्त ज्यादा हो तो मिश्री ,छोटी इलायची डालकर दो |  अगर कफ ज्यादा हो तो लहसुन या खजूर डालकर दो |  जिनको बवासीर है ,जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है | जिनकी आँखों की रौशनी घटती जा रही है उनके लिए अमृत तुल्य है |  बकरी दिन में काफी बार दूध दे देती है ,जब भी उसके थन भर जाये तो दूध निकल सकते है | अच्छी नसल की बकरी एक बार में 5 लीटर तक दूध दे सकती है |  जिनको साँस की दिक्कत है ,नजला जुकाम है ,कब्ज रहती है उनके लिए अमृत है |  जो बकरी जड़ी बूटियां चरती है उसका दूध कमजोर व्यक्ति के लिए अमृत तुल्य है |  इसका दूध पिने वाले को गठिया ,वायु ,गैस ,बदहजमी ,बवासीर ,संग्रहणी इत्यादि खत्म हो जाती है |  बीमार बकरी का दूध नहीं पीना |  अगर बकरी का बच्...

भैंस का दूध

 भैंस का दूध गाय से ज्यादा मीठा होता है |  भैंस का दूध गाय से ज्यादा सनिग्ध  होता है | बलवर्धक ,मीठा और मोटापा लाने वाला है|  भयंकर नींद लाने के लिए सर्वोत्तम है |  चरक सहिंता में लिखा है भैंस का दूध गाय के दूध के मुकाबले ठंडा और भारी है | भैंस का दूध पचने में बहुत भारी है |  नजला बढ़ाता है |  पचने में बहुत भारी है ,कब्ज पैदा करता है |  याददाश्त घटाता है |  ये सुस्ती बहुत लाता है |  जिनको मेहनत मजदूरी करनी है वो भैंस का दूध पियें |  शारीरिक श्रम के लिए भैंस का दूध पिए |  भैंस का दूध भूख बढ़ाता है |  अगर नींद नहीं आती तो भैंस का दूध पिओ |  आयुर्वेद में भैंस को महिष कहा जाता है |  इसमें  तामसिक गुण है |  इसकी दही से माखन निकालकर  जो घी बनता है उससे डकारे बहुत आती है ,ये पचने में भी भारी है |  यदि भैंस के पेट में बच्चा रुके हुए 4 महीने हो जाये तो इसके दूध में खारापन आ जाता है | फिर ये दूध हर आदमी को माफक नहीं आता | परन्तु ये चीज़ गाय के दूध में नहीं है | और अगर इस दूध में चीनी मिलाकर पीते है तो बहुत...

भेड़ का दूध

 भेड़ का दूध खारा और थोड़ा मीठा है |  तासीर गर्म है |  भारी होता है |  पथरी तोड़ता है |  हृदय रोगों मैं निषेध है |  वृष्य है |  पित्त कारक है (जिनका पित्त कम है ,उनको दे सकते है )

घोड़ी का दूध

 गरम होता है |  बलदायक होता है |  सूखेपन के लिए अच्छा है ,जिनको सनिग्ध दूध नहीं दे सकते |  खुशक होता है |  बलगम और खांसी में दे सकते है |  वात नाशक है |  स्वादिष्ट होता है |  पथरी में भी दे सकते है |  एक खुर वालों का दूध ऐसा ही होता है ,जैसे खच्चर 

ऊंटनी का दूध

 ऊंटनी  का दूध हल्का होता है |  मीठा और खारा होता है |  पथरी में दे सकते है |  ऊंट गरम इलाके में रहते है |  अग्नि उत्तेजक होते है |  थोड़ा सनिग्ध है |  कृमि के लिए अच्छा है |  दस्तावर है (पेट साफ करता है ) कोड (कुष्ठ रोग ) के लिए अच्छा है | 

हाथिनी का दूध

 पुष्टिकारक है |  मीठा और कसेला है |  भारी होता है |  ठंडा होता है |  वृष्य है |  बलकारक है |  आँखों के लिए अच्छा है , आँखों के लिए ठंडी और तेलीय चीज़ें अच्छी होती है | 

माँ का दूध

 हल्का होता है |  शीतल है, बच्चे की साँस तेज चलती है |  अग्निवर्धक है |  आँख में डाल सकते है ,अगर दर्द हो या लाल हो |  नस्य के लिए अच्छा है | 

रात को दूध

 टी बी ,ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति को रात को दूध ले |  ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति को सुबह सुबह दूध न दे |  निम्न रक्त चाप वाले व्यक्ति को रात को दूध दे , अच्छी नींद आएगी | 

दिन में दूध

 जिनको कफ रहता है वो दिन में पी सकते है दूध |  दोपहर को दूध पित्तनाशक है |  उच्च रक्त चाप वाले दिन और सुबह दूध ले परन्तु अनाज या तो बहुत काम ले या न ले | 

सुबह और शाम का दूध

 सुबह का निकाला हुआ   दूध भारी होता है, ठंडा होता है   ऑक्सीजन का स्तर कम होता है |  स्वास्थ के लिए अच्छा है |  शाम का निकाला हुआ दूध  पचने में हल्का होता है , बीमार व्यकित के लिए अच्छा है 

दूध को कब ख़राब माने ?

 जिसका रंग बदल गया हो |  जिसका स्वाद बदल गया हो |  जिसमे बदबू  आये |  जो अपने आप फ़ट जाये |  जो दूध खारा लगे |  जो दूध तेजाब बनाये  (इंजेक्शन लगा हो सकता है )

मीठा दूध | Sweet Milk

 दूध में मीठा (चीनी ,मिश्री ,बुरा ,काकवी ,खांड ) डालने से कफ बढ़ता है और वायु नाशक है |  मीठे वाला दूध जल्दी हजम होता है |  गुड़ / शक्कर वाला दूध कब ले ? अगर गुड़ या शक्कर डाले तो पित्त और कफ एक साथ बढ़ता है  जिनको रुक रुक पेशाब आता है , वो सही हो जाता है |  जिनके शरीर का पित्त कम है , हाथ पैर ठंडे रहते है , दुबले पतले है |  जिसका पित्त कम है ,रात को बुखार आता है |  जिनके पीरियड्स नहीं आते ,वो मिश्री वाला दूध ले |  शहद वाला दूध पित्त और कफ कारक है | 

पाउडर का दूध / PACKED MILK

  बच्चे को पाउडर का दूध कभी न दे |  अगर कभी किसी वजह से माँ का दूध नहीं मिल रहा बच्चे को तो देसी गऊ का दूध दो | अगर बच्चे को माँ का दूध नहीं मिलता तो उसकी इम्युनिटी हमेशा कमजोर रहेगी | बच्चे को खीस भी दे  (colostrum ) कभी कभी ( अगर वो सही से हजम कर लेता है |  अगर किसी को दूध नहीं पचता तो उसे पानी डालकर उबाले ( इससे दूध हल्का हो जाता है ) और दूध पिलाने से पहले झाग बनाये |  सुधा अर्क की कुछ बुँदे दूध में मिलाएं ,ये जल्दी पच जायेगा |  अगर बच्चे को दूध पीने से दस्त लग जाते है तो डरे नहीं ,उसका वजन करते रहे और अगर वजन बढ़ रहा है तो कोई दिक्कत नहीं  (बीच बीच में पनीर का पानी दे दे ,मल बंधकर आएगा | 

दही पर आने वाली मलाई ,दही जो पानी छोड़ देती है | | Curd Cream

 दही के ऊपर आने वाली मलाई को सर और साड़ी कहते है और जो पानी अलग हो  जाता है उसे मस्तु ,तोड़  और दही का  मांड कहते है |  दही की मलाई मीठी होती है , भारी होती है ,वायु और अग्नि को नष्ट करने वाली होगी ,मतलब जिनको भूख ज्यादा लगती है या जो भारी काम करते है उनके लिए अच्छी है | पतले लोगों को दे सकते है वजन बढ़ाने के लिए ,अगर पाचन शक्ति अच्छी हो | अग्नि को नष्ट करेगी मतलब ,पचने के लिए बहुत ज्यादा जठराग्नि इस्तेमाल करेगी |  अगर चेहरे की चमक बढ़ानी है तो सबसे ज्यादा काम करने वाली चीज़ है तो वो है मलाई  ( दूध या दही की मलाई ) और अगर खट्टी होगी तो अम्ल रस वाली होगी और बस्ती के रोगों को शांत करने वाली होगी और पित्त और कफ को बढ़ाएगी |  बस्ती रोग मतलब जिनके पीरियड्स सही से नहीं आते |  दही का पानी गलानि को कम करता है ,बल बढ़ाता है ,लघु,भूख जगाता है | (लघु मतलब हल्का ) जिसको दही हजम नहीं होती उसको दही का पानी मिश्री मिला कर दे  दो | स्रोतों यानि नाड़ियों और  सुराखों को शुद्ध करने वाली है , कोलोस्ट्रोल में उपयोगी है |  आह्लाद देने वाली ( satisfaction ),...

Kheer / खीर #शरद_पूर्णिमा

 इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं चाँद की रौशनी में रखी   साइनस रोग  प्रतिरोधक क्षमता कम होना   छींके आना   संग्रहणी   पेट की समस्या दमा हो ,  दम निकाल देने वाला दमा   बार बार बीमारियाँ पकड़ लेना हो   अवसाद (डिप्रेशन )  चिंता ( Anxiety ) बच्चों की सेहत नहीं बनती ,गुस्सैल है ,चिड़चिड़े है ,दिमाग में शांति नहीं है |  बवासीर के लिए मूली चाँद की रौशनी में रख दो ,मस्से ठीक हो जाते है ,खून आना बंद हो जाता है |  rosacea (त्वचा का जलना ) , चमड़ी के रोग है ,खुजली है ,सूखापन है या कोई ऐसी बीमारी है जो ठीक होती ही नहीं |  Infertility दूर होती है ,गर्भाशय जिनका गर्म रहता है ,fallopian tube  बंद हो जाती है | चाँद का त्राटक भी कर सकते है ,इससे चश्मा उतर जाता है |  शरद पूर्णिमा  दशहरे के चार दिन बाद आती है | दशहरे से शरद पूर्णिमा तक हर रोज़ चाँद की रौशनी लो | शरद पूर्णिमा में चाँद धरती के सबसे ज्यादा नजदीक होता है |  खीर बनाने के लिए पीले या साठी के चावल इस्तेमाल करे  ( बासमती  इस्तेमाल न...

दही | Curd

  आचार्य चरक ने दही को कल्पतरु कहा है |  दही उष्ण  होती है !दही का स्वाभाव गर्म और अग्नि का दिपन करने वाला है | दही बलवर्धक एवम  वीर्यवर्धक  होती है दही रक्त और मेध दोनों धातुओं को बढ़ाता है |  इसमें प्रोटीन ,विटामिन ,आयरन ,कैल्शियम ,मिनरल्स , वसा और कार्बोहाइड्रेट्स है |  पित्त और कफ  वर्धक है ! पाचन अग्नि बढाती  है ! दही का सेवन करने से शुक्र धातु और बल दोनों बढ़ते है |  ठण्ड के रोग मै अच्छा  है जैसे ठण्ड लगने से बुखार  होना ! जिनको पेशाब  रुक रुक कर आता  है उन्हें इसे लेना चाहिए !  नाक से पतला पानी आना , जुलाब  से परेशान है तो दही ले | साइनस या पतले पानी बहने में दही या श्रीखंड  खाये |  वात से पानी में पतला पानी और सिरदर्द होगा ( वात की प्रकृति रुक्ष और ठंडा है और दही की प्रकृति उष्ण और सनिग्ध है, दही में काली मिर्च जरूर डालें  ) ठण्ड के कारण शरीर में रूखापन आना शुरू हो जाता है जिससे जोड़ो में दर्द शुरू हो सकता है , ये सूखेपन को दूर करती है |  जिसका शरीर पतला और रुक्ष है वो सर्दी में जरूर...

कफ मैं दूध कैसे पियें !

  बकरी और गाय  का दूध पिए ! भैंस का दूध न पिए | अगर कभी पीना भी पद जाये तो पानी डालकर उबाल  ले !जिनकी पाचन  शक्ति अच्छी  है वो बिना पानी मिलाएं |  कफ में भैंस का दूध नहीं पी सकता |  थोड़ा सा हल्का सा पानी डालकर लें |  कफ  में दूध में मुलेठी , ताजी हल्दी ,सौंठ (ताजा अदरक नहीं चलेगा ) और पीपली उबाल कर ले | चारों चीज़ें थोड़ी मात्रा में ले |  दिन में दूध न पियें |  लोहे के बर्तन में दूध गर्म करें |  भेड़ और भैंस का दूध भारी होता है |  दूध से नाड़ी धीमी होती है , बच्चों की नाड़ी तेज होती है उन्हें बार बार दूध दे |  दूध मैं मुलेठी ,हल्दी गांठ (ताजी ) , सौंठ ,पिप्पली उबाल  कर पियें ! पुराना  दूध ना पियें ! दिन मैं दूध न पिए |  दूध लोहे के बर्तन मैं गर्म करके पियें ,इस से आयरन बढ़ता है  और लीवर मजबूत होता है |  दूध के साथ चातुर्जात चूर्ण ले |