Posts

Showing posts from December, 2021

अखंड सेहत के लिए श्रीखंड

  श्रीखंड भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात और महाराष्ट्र का व्यंजन है| यह दही से बनता है और इसे पकाने की जरूरत नहीं होती |   लाभ  श्रीखंड के बारे में बताते हुए निघंटु रत्नाकर कहते हैं शुक्रकृत बल्य अर्थात यह शुक्र बढ़ाने का काम करता है |  जिन लोगों को शुक्र की कमी है उनको यह खाना चाहिए |  शुक्र शरीर मैं बल का भी काम करता है | जिन लोगों के शरीर में बल कम है उनको यह लेना चाहिए |  यह खाने में स्वादिष्ट होती है पूरी और  रोटी के साथ इसका विशेष मजा आता है|   वात  और पित्त  के लोगों में यह विशेष कारगर मानी गई है|  वात के आयुर्वेद में 80 से ज्यादा रोग कहे गए हैं और पित्त के 40 से ज्यादा लोग कहे गए हैं|  120 से ज्यादा लोगों में यह उपयोगी है|  खासकर गर्मी में जब हवा में गर्मी बढ़ने लग जाती है और सूर्य की गर्मी के कारण रोग  लग जाते हैं जैसे  यह शरीर में  लू  लगना , डिहाइड्रेशन होना ,कमजोरी ,आलस आना ,ऐसे में श्रीखंड बहुत उपयोगी है|   यह पचने में भारी है, स्निग्ध है, शरीर के अंदर चिकनाहट लाने का काम क...