Takra Pio Fit Raho||Amazing Benefits And Uses Of Drinking Buttermilk Everyday

 तक्र को आयुर्वेद में  सुश्रुत ऋषि कहते हैं कि यह लघु या हल्का है अर्थात यह हल्की चीज है और इसका जो सबसे मुख्य काम है वो है पाचन. अग्नि बढ़ाने वाला तक्र को आयुर्वेद में गर्म कहा गया है इसलिए कहते हैं कि यह अग्नि बढ़ाने वाली बहुत कमाल की दवा है. अब हम जैसे कि जानते हैं कि इस दुनिया में जो भी बीमारी होती है उसमें मंदग्नि आयुर्वेद में मुख्य कारण कहा गया है जिसे वो आयुर्वेद में कहते हैं. रोगा: सर्वयापी  मंदगनाव अर्थात जब आपकी अग्नि मंद हो जाएगी तब आपको सभी तरह के रोग होंगे इसलिए आपकी अग्नि अच्छी बनी रहे. आपका जो पाचन तंत्र है वह बहुत स्ट्रांग रहे. आप जो भी खाए वो अच्छे से हजम हो. 

इसलिए आपको तक्र रोज पीना चाहिए तो पहला तो इसका फायदा है अग्नि दीप नम आपकी जो अग्नि है उसे दीपन कर देता है. इसके बाद वह कई सारी बीमारियों का नाम बताते हैं और कहते हैं कि अगर आप तक्र पिएंगे तो यह बीमारियों में आपको बहुत फायदा होगा और अगर आप तक्र का लगातार सेवन करें तो हो सकता है यह बीमारियां आपको हों भी नहीं. 

तो वह क्या क्या  बीमारियां हैं? तो वह कहते हैं गर ,शोथ ,अतिसार | 
  • गर यानि विष  जो आर्टिफिशियल चीज़े आप देखते हैं यूरिया, डीडीटी  खान-पान के इतने सारे केमिकल सब्जियों के अंदर जो जाते हैं|  वह सब  केमिकल जो हम खा रहे हैं उन केमिकल्स को खत्म करने का, इस तरह की जो कुछ भी हमारे अंदर जा रहा है. तो तक्र के अंदर यह ताकत  है कि वह विष खत्म करने का काम करता है. | 
  •  शोथ -ऐसे लोग जिनको बहुत ज्यादा सूजन होती है, शरीर बहुत सूजा हुआ है या हाथ पैर के अंदर सूजन आ जाती है जिनके चेहरे के अंदर सूजन आती है. इस तरह की बीमारियों में बहुत अच्छी दवा है अतिसार जिन्हें लूज मोशन हो रहा है और पेट से जुड़ी हुई तीन बड़ी बीमारियों में आयुर्वेद में तक्र को विशेष रूप से उपयोगी कहा गया है. चरक ऋषि तो कहते हैं कि इन तीन बीमारियों में एक अकेला तक्र बहुत बड़ी दवा का काम करेगा. वह तीन बीमारियां क्या है? पहला तो कहते हैं 
  • लूज मोशन. ऐसे लोग जिनको बार-बार शौचालय जाना पड़ता है, पतला शौच होता है. खाने के तुरंत बाद जी ने, सोच के लिए दौड़ना पड़ता है उस बीमारी में. 
  • जिन लोगों को Piles है खास करके अगर आपको सूखा पाइल है तो उसके लिए तकक्र एक कमाल की दवा है।. सूखे पाइल्स में कहते हैं कि अगर व्यक्ति तकक्र का सेवन करे तो यह उस बीमारी को वैसे ही ठीक करता है जैसे कि कहते हैं कि अगर कहीं पर घास उगी हो, सूखी उसमें आप तकक्र डाल दें तो वह घास वहां पर खत्म हो जाएगी. वैसे सूखे पाइल्स को यह खत्म करने की बेस्ट दवा है. 
  • आगे वो कहते हैं ग्रहणी रोग, ग्रहणी रोग या जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में आईबीएस ,पेट ख़राब ब भी कहते हैं.  
  • आईबीएस जैसी बीमारी जिसमें आपको खाने के बाद ही कभी लूज मोशन होने लगता है, कभी constipation हो जाता है, कभी खाना खाया तो पचता ही नहीं, बहुत ज्यादा पेट फूलता है. इस तरह की समस्याएं हैं तो तक्र आपके लिए बेस्ट है. 
  • पांडु -पांडु अर्थात हम उसके अंदर एनीमिया को ले सकते हैं. ऐसी महिलाएं जिनका या ऐसे लोग जिनके शरीर में खून नहीं बनता, शरीर पीले कलर का है या एकदम सफेद कलर का हो गया है और हीमोग्लोबिन की मात्रा हमेशा डाउन रहती है, आयरन टॉनिक तो ले रहे हैं और फिर भी हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ रहा. 
  • ऐसे में आपको तक्र का सेवन करना चाहिए. 
  • जिन लोगों को प्लीहा या spline  की बीमारी है अब आपके हार्ट के नीचे एक ऑर्गन पड़ता है जिसे कि spline  कहा जाता है. आयुर्वेद में प्लीहा कहा जाता है. यह एक बहुत ही  महत्वपूर्ण अंग है. रक्त से जुड़े हुए रोगों में आयुर्वेद में तो ऐसे कहा है कि ब्लड का जो दो सेंटर है लीवर और spline  अर्थात यकृत और प्लीहा 
  • ये दो चीजें हैं|  जो प्लीहा के रोग हैं. कई सारी बीमारियों में ऐसे होता है कि लंबे समय तक फीवर होने के कारण splenomegaly जैसी बीमारी होती है अर्थात जो प्लीहा होती है उसके अंदर सूजन आ जाती है. कुछ लोग हिंदी में इसे तिल्ली भी कहते हैं तो उसमें अगर आपको सूजन आ गई, कुछ तकलीफ हो गई तो उसमें तक्र का सेवन बहुत अच्छी दवा है. 
  • कहते हैं की जिनको  गुलम में है, पेट में जिनको ट्यूमर हो जाता है या आम बोलचाल की भाषा में जिनको पेट में गोला बनता है. खाना खाने के बाद कई लोग को होता है की पेट में गोल गोल  गैसेस घूम रही है या पेट में कुछ गोल- गोल सा घूम रहा है उसी को आयुर्वेद में गुलम  कहते हैं. पेट में आपको कोई ट्यूमर की तकलीफ है तब आपको का सेवन जरूर करना चाहिए. 
  • अगर आपको विषम ज्वर जैसी समस्याएं हैं, बुखार कभी आता है कभी नहीं आता या लंबे समय तक बुखार बना रहता है. आयुर्वेद में पांच  तरह के विषम ज्वर कहे गए हैं कि कभी एक दिन में बुखार आता है कभी दो दिन के अंतर में. इस तरह के जो बुखार की समस्याएं हैं उसमें भी तक्र  का सेवन जरूर करना चाहिए 
  • जिनको जी बहुत मचलता है. जिनको लगता है कि उल्टी होगी और हो नहीं रही. खास कर ट्रैन/बस  में ट्रेवल करते हैं. उनके साथ यह समस्या है तो अगर आपको उल्टी होने की समस्या है, बहुत ज्यादा वमन  होता है, खाना खाया और खाने के बाद भोजन हजम नहीं हुआ. वैसे का वैसे ही निकल जाता है तो तक्र पीकर देखो, आराम मिलेगा. 
  • ऐसे लोग जिनको बार-बार मुंह सूखता है या बहुत ज्यादा पानी पीने के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलती है तो ऐसे लोगों को भी तक्र पीना चाहिए ||जिन लोगों को शरीर में बहुत ज्यादा दर्द होता है उनके लिए भी बहुत अच्छा है.| 
  • जिनका fat बहुत बड़ा हुआ है. आप मोटे व्यक्ति हैं, दिन में सोते हैं और आप कुछ पी के वजन कम करना चाहते हैं तो तक आपके लिए परफेक्ट है. आप रोज तक्र का सेवन कीजिए, तक्र  चर्बी को घटाने का काम करता है, वजन  कम करने का काम करता है. और आगे कहते हैं, वात और कफ के जितने भी रोग हैं, अस्सी से ज्यादा के बीस से ज्यादा. | लगभग एक सौ से ज्यादा बीमारियों के लिए यह एक परफेक्ट दवा है और आपको वात और कफ के जब रोग का ध्यान है तब आपको तक्र का सेवन जरूर करना चाहिए.
  • आगे वह कहते हैं कि यह विपाक में मधुर है जिनको पेशाब खुल के नहीं आता, पेशाब होते समय कुछ तकलीफ होती है. तक्र पियो आपको यूरिन खुल के आएगा और पेशाब होते समय जो तकलीफ है|  वह आपकी तकलीफ ठीक हो जाएंगी| 
  • . हृदय के लिए यह एक बहुत अच्छा टॉनिक है. खाने पीने में भी मजा आता है. Heart के लिए भी बेस्ट टॉनिक है और आगे वो कहते हैं कि स्निग्ध चीजें खाने के कारण आपको कुछ भी दिक्कत हो रही है तो तक्र  पियो आपकी सभी प्रॉब्लम चली जाएगी. आज के बोलचाल के शब्दों में कहूं तो हम जिसे कहते हैं कि तेल, घी या फैटी चीजें, ऑयली चीजें खाने के कारण जो आपको प्रॉब्लम होती है, आपको कई बार डॉक्टर ने कहा होगा, घी, बंद. तेल आप पूछोगे क्यों? तो डॉक्टर कहेगा कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, यह हो गया है. आप मोटे हो गए हो, हार्ट में ब्लॉकेज हो  गया है और पता नहीं क्या-क्या. तो भाई इन सब चीजों के कारण फिर आपको बहुत सारी दवा दी जाती है. | अगर आपको तेल घी ज्यादा खाने के कारण ब्लॉकेज ,फ़ैटी लिवर या कुछ भी होना शुरू हुआ है तो आप गोलियों के बदले तक्र पीना चालू करो. क्यों? क्योंकि आयुर्वेद में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति ज्यादा तेल घी खाकर बीमार हुए हैं उनके लिए कोई बेस्ट चीज है तो वह तक्र  है| . वह क्या-क्या बीमारियां हैं जो ज्यादा तेल घी खाने से होती है. तो जिन लोगों को तंदरा यानि बहुत ज्यादा आलस आता है|  उल्टी जैसे लगता है|  उन लोगों को या जिन लोगों बहुत तेल घी खाते हैं तो जिन्हें बुखार आता है. इस तरह की समस्याएं या बहुत ज्यादा तेल घी के कारण जिनको कुष्ठ  रोग होता है | चर्म रोग होने की संभावना ज्यादा हो जाती है. पांडू. अर्थात खून ना बनना | 
  •  एनीमिया ,कण्डु अर्थात  खुजली होने की समस्या. इस तरह की चीजें भी बगैर बहुत ज्यादा तेल घी  खाया जाए पर व्यायाम और ये सब चीजें ना की जाए तो होती है. आगे कहते हैं शोथ ,अर्श अरुचि, शोथ अर्थात सूजन होना, अरुचि अर्थात  खाने में इंटरेस्ट ना होना,अर्श जैसी समस्या. यह सारी चीजें बहुत ज्यादा तेल घ खाने के कारण होती है. आज के जमाने की बीमारियां, फैटी लीवर, Hyper thyroidism ,fibroids , heart के अंदर कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना. इस तरह की जो भी समस्या है तो आपको तक्र जरूर पीना चाहिए
 इतने सारे फायदे हैं तक्र के. तो अब तक कैसे बनाना चाहिए, कैसे पीना चाहिए, वह भी जान लेते हैं. 
  • आयुर्वेद में तक्र बनाने का एकदम सीधा सा फॉर्मूला है. आप दही ले लो एक सौ ग्राम और जितना दही लिया है उसका आधा  पानी डाल  दो. 
  • अर्थात एक सौ ग्राम दही लिया तो उसमें पचास मिली पानी मिला दो, वो पानी डाल  के अच्छे से उसे मथ  लो. मथने  के बाद उसका मक्खन निकाल दो, अब ना ज्यादा गाढ़ा और ना ज्यादा पतला. ये जो आइटम बनकर तैयार हुआ है ये तक्र है | 
अब इसका वात पित्त, कफ के रोगों में कैसे यूज़ करना है. ?
  • अगर वायु की बीमारी है, गैस बहुत बनता है, बहुत ज्यादा गैस निकलती है, खाने के बाद पेट फूल जाता है. इस तरह की जो समस्याएं हैं तो खट्टा तक्र, सेंधा नमक के साथ लेना चाहिए. अर्थात जो पुराना थोड़ा दही हो, जिसमें थोड़ी खटास ए गई हो, वैसा आप चीज ले तो वायु के रोगों में ज्यादा काम करेगा. 
  • अगर आपको पित्त की रोग है, पित्त की समस्या है, तो ऐसे में आपको. ताजा जो मीठा तक्र होगा, जिसके अंदर खटास नहीं आई होगी वह मिश्री डालकर आपको प्रयोग करना चाहिए

  • जो कफ के रोग है उसमें आपको जो तक का प्रयोग कर रहे हैं तो सोंठ, काली मिर्च और पीपली जिसको त्रिकटु कहते हैं वो और जौ  जो होती है उसका एक क्षार बनता है.जिसे यव क्षार कहते है  जो आपको आयुर्वेदिक शॉप में आसानी से मिल जाएगा. उसे आप आधा चुटकी की मात्रा में, या एक चुटकी. त्रिकटू डालकर लेना चाहिए तो वात, पित्त, कफ इन सभी बीमारियों में तक्र फायदेमंद है।.
अब तक पीना कब चाहिए तो 
  • आप दिन के समय पर कभी भी तक्र का सेवन कर सकते हैं. आयुर्वेद में फायदेमंद कहा गया है. तक्र गर्म है तो वह कहते हैं बारिश और ठंडी इस टाइम पर ज्यादा अच्छा है. हां, जिन लोगों को सूटेबल है, कोई तकलीफ नहीं होती वह किसी भी टाइम पर ले सकते हैं. 
कुछ बीमारी में कहते हैं कि थोड़ा इसका संभल के प्रयोग कीजिए या मत कीजिए कि से जिन्हें
  • बहुत ज्यादा चक्कर आता है 
  • उन्हें या जिनके शरीर से खून निकलता है. 
  • ऐसे लोगों को जो बहुत ज्यादा कमजोर है.
  •  ऐसे लोगों को जिन्हें चोट लगी है या 
  • जिन्हें हाथ पैर में बहुत ज्यादा जलन होती है. इस तरह की अगर आपको समस्या हो रही है तो तक्र  को आप संभल के प्रयोग कीजिए. | 
उन उन कंडीशन में को आप थोड़ा avoid कर दें तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा. फिर भी करना है तो ताजा तक ही प्रयोग कीजिए. जो मीठा हो. 

Comments

Popular posts from this blog

मसालेदार छाछ

देशी गाय के दूध के ये गुण

घी और त्रिफला के फायदे