कि आप क्या पीते हैं? तक्र, छाछ या फिर मट्ठा?आयुर्वेद की संहिताओं में यह तीन की तीनों चीजें अलग अलग है.
सबसे पहले हम सभी जानते हैं कि दही उसके अंदर अगर पानी मिलाकर कुछ बनाया जाए तो उसी को कई लोग तक कई लोग छाछ, कई लोग मठ्ठा या फिर आम बोलचाल की भाषा में बटर मिल कहा जाता है इन चीजों में बहुत कुछ अंतर है जैसे की आप दही में कौन सी चीज कितनी मात्रा में मिलाते हैं उसके अनुसार इनके नाम बदल जाते हैं. जैसे की भावप्रकाश ऋषि कहते हैं की आप दही के अंदर कुछ भी मत मिलाओ, सिर्फ दही को लो और ऐसे ही उसे मथ लो या फिर ऐसे ही उसे घोल कर लो. तो यह जो प्रोडक्ट बनकर तैयार हुआ है जिसमें अपनेही में कुछ भी नहीं मिलाया सिर्फ उसको आपने मत लिया तो इसका जो नाम होगा वह घोल होगा.
अगर आप इसमें मीठा डालकर पीते हैं तो यह वात और पित्त का शमन करता है अर्थात जो घोल बना है वह वात और पित्त के रोगों में अच्छा है. इसका नेचर ठंडा है, यह वायु का नाश करता है पर कफ को बढ़ाने का काम करता है. और अगर आप इसके अंदर हींग, जीरा और सेंधा नमक मिला दें तो ये जो जिन लोगों को गैस बहुत होती है या जिनको लूज मोशन होता है उनके लिए या जिनको बवासीर की तकलीफ है ऐसे लोगों के लिए ये जो चीज है घोल वो बहुत फायदेमंद है. यह शरीर बनाने में मददगार है, स्वादिष्ट है और नाभि के नीचे जो दर्द होता है खास कर वात के एरिया जो नाभि के नीचे कई लोगों को पेट में मरोड़, गैस दर्द होता है उन सभी के लिए अच्छा है अगर आप इसके अंदर गुड़ डालकर पीते हैं तो ऐसे लोग जिनको पेशाब में जलन होती है उन सभी के लिए यह बहुत अच्छा है. और यह जो बना हुआ घोल है इसके अंदर मिश्री मिलाकर पीते हैं तो इसके जितने भी आम खाने के फायदे है ,वह सारे के सारे फायदे आपको मिलेंगे.
मठ्ठा /मथित - दही से ऊपर की मलाई को निकल दे रहे हैं. अब इस मलाई को निकाल देने के बाद यह जो प्रोडक्ट है उसको आप हाथ से मथ लो अब यह जो प्रोडक्ट बना हुआ है इसे संस्कृत की भाषा में मथित कहा जाता है जो की आम बोलचाल की भाषा में मट्ठा है।. इसके गुण बताते हुए कहते हैं कि वायु और पित्त का नाश करने का काम करता है. यह गर्मी को दूर करता है और गर्मी के कारण होने वाले जो दस्त है, बवासीर है या संग्रहणी जैसी बीमारी है उसमें ये जो चीज है वह फायदेमंद , ऐसा कुछ आयुर्वेद ग्रथ कहते हैं.
तक्र के बारे में आपने सुना होगा कि भोजनान्ते पिबेत् तक्रं वैद्यस्य किं प्रयोजनम् ll अर्थात खाने के बाद तक्र पीना चाहिए।. तक्र देवताओं को भी दुर्लभ है।. मनुष्यों के लिए तक्र अमृत है. इसके बारे में दो अलग-अलग संहिताओं के अलग-अलग मत हैं सुश्रुत ऋषि कहते है कि आप दही ले लो
उस दही का जो आधा भाग है उसमें पानी मिला दो अर्थात एक सौ ग्राम अपने दही ले लिया तो उसमें आप पचास ग्राम पानी मिला दो. पानी मिलने के बाद इसको अच्छे से मत लो. मथने के बाद इसका जो मक्खन निकल गया और यह जो प्रोडक्ट बनकर तैयार हुआ है, जो की गाढ़ा है ना पतला है उससे हम तक्र कहेंगे . और इसके गुण बताते हुए कहते हैं कि यह कसैला है, मधुर है, यह गर्म है नेचर में. यह गर्म है इसलिए इसे अग्नि प्रदीपक अर्थात भूख बढ़ाने वाला कहा है|इसे मैथुन शक्ति बढ़ाने वाला भी कहा गया है और कहते हैं कि इसे पीने में मजा आता है, तृप्तिदायक है और ये वात नाशक है. जिन लोगों को लूज मोशन होता है, बार बार जुलाब होता है उनके लिए बहुत अच्छा है और कहते हैं कि ये वात, पित्त , कफ तीनों के तीनों रोग में इसे इस्तेमाल कर सकते हो | ऐसे चरक ऋषि भी कहते हैं और अन्य ऋषियों का भी मत है. वो कहते हैं कि ये गरम है | यह वात, पित्त, कफ तीन की. तीनों स्थिति में इसका आप प्रयोग कर सकते हो.
भावप्रकाश जी हैं, उनका कहना अलग है. वो कहते हैं कि जो दही है उसमें एक चौथाई भाग आप पानी मिलाओ. अर्थात एक सौ ग्राम दही है तो आप पच्चीस ग्राम पानी मिलाओ, उसको मत लो. मथले के बाद जो नाव गाढ़ा न पतला, जो प्रोडक्ट बना.
उसे आप तक्र कहेंगे ठीक है. तो सुश्रुत कहते हैं पचास प्रतिशत पानी मिलाओ और भावप्रकाश कहते हैं कि पच्चीस प्रतिशत मिलाओ. सुऋषि कई हजार साल पहले हुए हैं और भावप्रकाश ऋषि लगभग पंद्रहवीीं या सोलह वीं शताब्दी में हुआ है. तो हो सकता इतने साल इतने समय के अंतराल में कुछ मतों में उनके अंतर आया होगा.
छाछ -मक्खन निकालने के बाद फिर से उसमें थोड़ा और पानी मिला दो और ये जो एकदम पतला प्रोडक्ट बना है इसे हम छाछ कहेंगे. बाकी चीजों में थोड़ी बहुत मात्रा में मक्खन था पर जो छाछ है उसमें तो पूरे का पूरा मक्खन निकाल लिया गया और पानी डालकर इसे एकदम पतला बना दिया गया. तो यह हुई छाछ.
इसके गुणों के बारे में कहते हैं कि यह हल्की है अगर आपने इसका पूरा मक्खन नहीं निकाला तो ये भारी हो जाएगी. पर अगर आपने इसे मथ के अच्छे से पूरे का पूरा मक्खन निकाल दिया तो यह हल्की है और ये पित्त का, थकान का, ऐसे लोग जिनको प्यास बहुत लगती है।. वायु की तकलीफ है उन लोगों के लिए यह जो छाछ है वह ज्यादा सूटेबल है और थोड़ी बहुत मात्रा में कफ करती है.
छाछ शब्द आपको मिलता है वो हमें भावप्रकाश ऋषि से अर्थात पंद्रह वीं शताब्दी के आसपास हमें देखने मिलता है. बाकी चरक,सुश्रुत ,वाग्भट्ट जो तीन हज़ार या पाँच साल पहले हुए उन्होंने तो दही के अंदर जो पानी डालकर चीज बनती है उसे तक्र ही कहा है. तो चलिए चरक, सुश्रुत और वाग्भट ऋषि की बात मानते हुए हम देखते हैं की दही के अंदर पानी डालकर या हाफ पानी डालकर जो बनता है तक्र उसके क्या-क्या गुण है. तो वो कहते हैं कि दही के अंदर आप पानी डालकर जो भी बना रहे हो उसे हम तक्र ही माने तक कहेंगे. अगर आपने इसका पूरा मक्खन निकल लिया तो ये हल्का हो जाएगा. अगर आपने इसे मथते समय पूरा मक्खन नहीं निकाला. आधा मक्खन उसमें रह दे दिया तो यह भारी हो जाएगा, कफ वर्धक हो और मैथुन शक्ति के लिए अच्छा है और अगर आपने इसमें सिर्फ थोड़ा ही पानी डालकर वैसे का वैसे ही उसे रहने दिया तो यह बहुत ज्यादा भारी और कफ वर्धक हो जाएगा. और ये तक्र अलग अलग बीमारी में अलग अलग फायदेमंद कहा गया अर्थात तक्र के फायदे बताते हुए कहते हैं कि तक्र कब पीना चाहिए तो कहते हैं कि तक्र आपको पीना है तो
- ठंडी में पियो
- आपकी अग्नि मंद है तब पियो
- वायु की आपकी समस्या है तब अच्छा है
- जिनको भूख नहीं लगती
- जिनको ऑब्स्ट्रक्शन है, ब्लॉकेज है यह उनके लिए बहुत अच्छा है
- जिनको उल्टी होती है
- या बुखार की विषम ज्वर जैसी समस्याएं हैं
- जिनको मुंह से बहुत लार गिनता है,
- खून नहीं बनता.
- या बहुत मोटे लोग हैं जिनको ग्रहणी, आईबीएस जैसी समस्या है.
- खाने के बाद लैट्रिन जाना पड़ता है.
- जिनको पाइल्स इस तरह की समस्याएं हैं.
- पेशाब अच्छे से नहीं आता तो तक्र को गुड़ के साथ ले लो,
- खून ठीक से नहीं मिलता. तो तक्र के अंदर आयुर्वेद में चित्रक नाम की दवा है वो डालकर आप ले लो.
- या जिनको splin के कारण पेट में पानी भर रहा है वैसे समस्याएं या
- जिनको सफेद दाग है,
- पेट में बहुत वायु बनती है
- . शरीर में कृमि हो गए हैं,
- सूजन हो गई है. इन सारी बीमारियों में आप तक्र का प्रयोग कर सकते हैं
. अब आम बोलचाल भाषा में कुछ लोग कच्ची छाछ या पक्की छाछ के बारे में भी कहते हैं. जो कच्चा छाछ है , अगर हम आयुर्वेदिक शब्दों में बात करें तक, तो वह इसको. अगर आप पेट के अंदर कफ है तो लाभदायक है पर वो गले में आपको ओर कफ पैदा करने का कम करेगा. और जो पका हुआ छाछ है, वह जिनको नाक से पानी गिरने की समस्या है या श्वास की समस्या है, खांसी की समस्या है, उनके लिए लाभदायक है|
अब अंत में कब तक्र का सेवन नहीं करना चाहिए
उनसे जो हजारों साल बाद भाव प्रकाश हुए उस समय पर लोगों ने छाछ और यह शब्द सुनने मिलते हैं तो तक्र के बहुत सारे सभी दषियों ने फायदे बताए हैं. पर सुश्रुत ऋषि का एक अलग एक्सपीरियंस होगा या अलग अनुभव होगा क्योंकि वो सर्जन थे, ऑपरेशन करने का उनका काम था सर्जरी उनका डिपार्टमेंट था तो उन्होंने अपने पेशेंट या उन्होंने अपने रुगड़ में कुछ ऐसी चीज पाई होगी जिसके कारण उनको तक्र के बारे में कुछ लिखना पड़ा.
वैसे तो बाकी सभी लोग कहते हैं कि तक्र बहुत अच्छा है, सभी को पीना चाहिए. फायदेमंद है पर कुछ स्थिति में सुश्रुत ऋषि कहते हैं कि नहीं कुछ-कुछ टाइम पर भाई तक्र अच्छा नहीं है।.
- जिन लोगों को चेस्ट इंजरी है या सीने में कोई ना कोई चोट लगी है।.
- गर्मी के समय पर तक का सेवन मत करो.
- कमजोर व्यक्ति हैं उनके लिए भी अच्छा नहीं है।.
- जिनको चक्कर आती है या जो चक्कर खाकर गिर गए हैं. बार बार सिर घूमता है
- जिनके शरीर में, हाथ पैर में या शरीर में, कहीं भी जलन होती है
- जिनको शरीर में कहीं से भी खून निकलता है नाक से, मुंह से, आंख से, कान से, गुदा मार्ग से, मासिक धर्म में या यूरिन होते समय आपको कहीं भी खून निकलता है इन सारी कंडीशन में तक्र मत पीजिए.
गर्मी के मौसम में अगर आपको दही में पानी मिलाकर पीने का बहुत मन हो रहा है तो जो ताजा- ताजा तक आप उसे पी सकते हो परन्तु अगर खट्टा हो गया तो बिल्कुल भी यू नहीं.
- त्वचा रोगों में तक्र ले सकते है,दही नहीं ले सकते |
- सूर्यास्त के बाद नमकीन छाछ ले सकते है परन्तु जिनको कफ रोग है वो नहीं ले सकते |
Comments
Post a Comment