देसी गाय के शुद्ध बिलोना देशी घी की पहचान
जब यह लड्डू भैंस या बाजार के घी से बनते है तो इनको फोड़ने के लिए सिलबट्टे से मारकर इनको बहुत ज़्यादा ज़ोर लगाकर फोड़ना पड़ता है। वही अगर यह लड्डू देशी गोमाता के घी से बनाएं जाते है तो यह हाथ के थोड़े से दबाव से ही टूट जाता है। क्यों? आइये जानते है
ठंड से जमा हुआ घी हथेली पर रखते ही कुछ देर में पिघल जाएगा क्योकि देसी गोमाता के शुद्ध बिलोना घी का मेल्टिंग पॉइंट (अर्थात सामान्य भाषा में वह तापमान जिसपर कोई कोई वस्तु पिघल जाती है) हमारे शरीर के तापमान से कम होता है अतः हमारे शरीर में जाकर वह जमता नहीं नहीं और न ह्रदय रोग करता है न मोटापा बढ़ाता है।
जबकि मिलावटी घी/ बटर-आयल/भैस-घी / विदेशी रंगीन भैंसो (विदेशी नस्ल की गायों) का मेल्टिंग पॉइंट 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है, और इसको पिघलने के लिए बहुत अधिक शारीरिक मेहनत की आवश्यकता है इसीलिए पहलवान, मज़दूर एवं किसान आदि भैंस के घी को पचा पाते थे परन्तु वही घी हमें बीमार बना रहा है क्योंकि शारीरिक श्रम कम हो गया इसीलिए ऐसा घी खाने पर नसों में रक्त प्रवाह रुक जाता है,धीरे धीरे हार्ट ब्लॉक होने लगता है। मोटापा बढ़ता है क्योकि यह घी शरीर के भीतर जाकर आसानी से पिघलता नही।
घी का मतलब देसी गाय का शुद्द देशी घी जिसे रात में दही जमाकर, सुबह उसका मक्खन बिलोने से निकालकर उस मक्खन को तपा कर बनाया गया गया हो। कई दिन पुरानी मलाई को इकठ्ठा करके बनाया गया या क्रीम से बनाया गया घी हमारे अनुसार घी जैसा कुछ है परन्तु घी नहीं।
भारतीय पद्धति से बने बिलोने घी घी का लोहा पूरी दुनिया मानती है और इसी के चलते भारत में कोलेस्ट्रोल और हार्ट अटैक जैसी बीमारियाँ कभी सुनने में भी नही आती थी ।
लेकिन फिर शुरू हुआ घी का गलत, एवं भ्रामक एवं नकारात्मक प्रचार, बड़ी बड़ी विदेशी कंपनियों ने डॉक्टरों के साथ मिलकर अपने बेकार और अनावश्यक उत्पादों को बेचने के लिए लोगों में शुद्ध घी के प्रति नेगेटिव पब्लिसिटी शुरू की और ये कहा कि घी से मोटापा आता है, कोलेस्ट्रोल बढता है, और हार्ट अटैक आने की सम्भावना बढती है जबकि ये सरासर गलत है।
जबकि रिफाइंड और दुसरे वनस्पति तेल और घी इन सब रोगों का कारण है।
जब लोग बीमार होंगे तो ही डॉक्टरों का धंधा चलेगा.. इसी सोच के साथ इन विदेशी लुटेरी कंपनियों के साथ ये डॉक्टर भी मिल गए. अब इस मार्किट में कुछ स्वदेशी कंपनियां भी आ गई है और धीरे धीरे लोगों के दिमाग में यह बात घर कर गई कि घी खाना बहुत ही नुकसानदायक है। घी न खाने में प्राउड फील करने लगे कि वो
Health conscious है क्योकि जब आप एक ही चीज झूठ को बार बार टीवी पर दिखाओगे तो वो लोगो को सच लगने लगता है ।
सच्चाई यह है कि सही प्रकार से बने गाय का शुद्ध घी खाना नुकसानदायक नही बहुत ही फायदेमंद है। गाय के घी है परन्तु पद्धति गलत है तो वह भी नुक्सान करेगा।
घी हजारों गुणों से भरपूर है, खासकर देसी गाय का घी तो खुद में ही अमृत है। शुद्ध देसी गाय का घी हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल को बढाता नही बल्कि कम करता है। घी मोटापे को बढाता नही बल्कि शरीर के ख़राब फैट को कम करता है। घी एंटीवायरल है और शरीर में होने वाले किसी भी इन्फेक्शन को आने से रोकता है। घी का नियमित सेवन ब्रेन टोनिक का काम करता है। खासकर बढ़ते बच्चों की फिजिकल और मेंटली ग्रोथ के लिए ये बहुत ही जरुरी है।
ये जो उठते और बैठते आपके शरीर की हड्डियों से चर मर की आवाज आती है इसकी वजह आपकी हड्डियों में लुब्रिकेंट की कमी है। अगर आप घी का नियमित सेवन करते है तो ये आपकी मसल्स को मजबूत करता है और आपकी हड्डियों को नृश करता है।
घी हमारे इम्यून सिस्टम को बढाता है और बिमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है।
घी हमारे पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है जो आजकल सबसे बड़ी परेशानी है। आज हर दूसरा व्यक्ति कब्ज का मरीज है और यह कब्ज़ कई रोगो का द्वार है।
- बिलोना घी में DHA 17 -18 % होता है | इसमें omega और unsaturated fatty acid ज्यादा होते है |
- क्रीम वाले घी में DHA 3 % होता है |
Comments
Post a Comment