अखंड सेहत के लिए श्रीखंड

  श्रीखंड भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात और महाराष्ट्र का व्यंजन है| यह दही से बनता है और इसे पकाने की जरूरत नहीं होती | 

 लाभ 

  • श्रीखंड के बारे में बताते हुए निघंटु रत्नाकर कहते हैं शुक्रकृत बल्य अर्थात यह शुक्र बढ़ाने का काम करता है | 
  • जिन लोगों को शुक्र की कमी है उनको यह खाना चाहिए | 
  • शुक्र शरीर मैं बल का भी काम करता है | जिन लोगों के शरीर में बल कम है उनको यह लेना चाहिए |
  •  यह खाने में स्वादिष्ट होती है पूरी और  रोटी के साथ इसका विशेष मजा आता है| 
  •  वात  और पित्त  के लोगों में यह विशेष कारगर मानी गई है| 
  • वात के आयुर्वेद में 80 से ज्यादा रोग कहे गए हैं और पित्त के 40 से ज्यादा लोग कहे गए हैं|  120 से ज्यादा लोगों में यह उपयोगी है| 
  • खासकर गर्मी में जब हवा में गर्मी बढ़ने लग जाती है और सूर्य की गर्मी के कारण रोग  लग जाते हैं जैसे  यह शरीर में  लू  लगना , डिहाइड्रेशन होना ,कमजोरी ,आलस आना ,ऐसे में श्रीखंड बहुत उपयोगी है| 
  •  यह पचने में भारी है, स्निग्ध है, शरीर के अंदर चिकनाहट लाने का काम करती है, खासकर वात ,पित्त  प्रकृति के लोग  जिनको बहुत भूख लगती है|  ऐसे लोगों को अपना शरीर बनाने के लिए श्रीखंड लेनी चाहिए या फिर जिनका ड्राई शरीर है।,सुखा शरीर है| 
  •  एक बीमारी में बहुत उपयोगी है जिसका नाम है प्रतिश्याय, नजला या साइनस |प्रतिश्याय जिसमे नाक से पानी बहता है ,उसमें इसे जरूर लेना चाहिए | 
  • यह शरीर का पोषण करती है | जो लोग अपना शरीर बनाना चाहते ,भारी काम करते है ,शरीर का वजन बढ़ाना चाहते है | 
  • कांतिकृत वृष्य - जिनके चेहरे का ओज ,तेज बिगड़ गया है ,उनको अपने भोजन में श्रीखंड का उपयोग जरूर करना चाहिए | 
  • यह वृष्य है अर्थात यह मैथुन शक्ति बढ़ाने का काम करता है | 
  • यह कफ को बढ़ाता है ,खासकर गर्मी के मौसम में जब कफ का क्षय हो जाता है तो उस समय यह बहुत उपयोगी है | प्राकृतिक कफ को बलकारी कहा गया है | 
  • यह श्रमनाशिनी है अर्थात जो लोग श्रम करके थक जाते है चाहे वो gym में हो या महिलयां घर में काम करके थक जाती है | 
श्रीखंड कैसे बनाये ?
  • 2 kg दही 
  • 600 ग्राम शक्कर 
  • 40 ग्राम शहद 
  • 40 ग्राम घी 
  • 5 ग्राम दालचीनी 
  • 5 ग्राम इलयाची 
  • 5 ग्राम नागकेशर 
  • 40 ग्राम कालीमिर्च 
दही को कपडे में डालकर लटका दो | जब दही का पानी निकल जायेगा तो 1200 ग्राम उसका वजन होना चाहिए | अब इसमें 600 ग्राम मिश्री डाल दो और 40 ग्राम शहद ,40 ग्राम घी डाल दो | बाकि सारी चीज़ों को भी अच्छे से मिला दो | 

यहाँ घी और शहद बराबर मात्रा में नुकसान नहीं करेगा | इससे २ किलो श्रीखंड तैयार हो जायेगा | 

श्रीखंड को हल्का बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन को गरम लाल के कर लो और  उसमें श्रीखंड डाल दो ,जब ठंडा हो जाये तो उसके बाद उसको उपयोग कर सकते हो | 

Comments

Popular posts from this blog

मसालेदार छाछ

देशी गाय के दूध के ये गुण

घी और त्रिफला के फायदे