रात को दूध पीना सही या गलत ?

  •  गर्मी में रात को भैंस का दूध पीकर सोना अच्छा है अगर पाचन शक्ति सही हो | 
  • दूध वात पित्त का शमन करता है ,
  • हल्दी कफ और वात का शमन करता है ,परन्तु पित्त को बढ़ाता है | 
  • घी वात ,पित्त को कम करता है और कफ को बढ़ाता है | 
  • खाने के बाद कुछ भी पेय लेते है उसे अनुपान कहते है | 
  • यह खाने को हजम करने ओर शरीर में फैलाने में मदद करता है और पोषण में मदद करता है | 


किनको दूध पीना चाहिए ?

  • वृद्ध (60 +)
  • बच्चे (16 वर्ष से कम )
  • जो बहुत ज्यादा परिश्रम करते है या बहुत ज्यादा चलते है ,भाषण देते है | 
  • जो बहुत ज्यादा कमजोर है| 


किस खाने के बाद दूध पी सकते है | 

  • जिस खाने में नमक ,खट्टा ,तेल,दाल  इत्यादि या विरुद्ध आहार हो दूध नहीं लेना चाहिए | 
  • चावल के साथ दूध ले सकते है | ये उनके लिए उपयोगी है तो कमजोर है ,वजन बढ़ाना है ,थके रहते है ,ज्यादा बोलते है | 
  • उनके लिए अच्छा नहीं है जिनको मोटापा ,कोलेस्ट्रॉल है ,फैटी लिवर ,hypothyroid है,PCOD ,Fibroid Uterus ,blockages है'| 
  • क्योंकि दूध एक सम्पूर्ण आहार है तो अगर पहला खाना हजम नहीं हुआ हो तो दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि उससे अजीर्ण होगा | उससे आमवात बनेगा ,उससे  मल में चिपचिपापन आना ,आलस आना ,सुबह उठने का मन नहीं करना ,मोटापा ,diabetes इत्यादि करेगा | 
  • अगर शरीर में रुक्षता है तो दूध घी लेना चाहिए | अगर शरीर में already चिकनापन है ,मोटापा है ,मल चिकना आता है ,मल से बहुत बदबू आती है ,पसीना आता है तो नहीं लेना चाहिए | 
  • रात को दूध चावल या गेहूं की रोटी के साथ ले सकते है | परन्तु अगर मोटापा है ,कृमि है ,cholesterol है तो आपको दूध नहीं लेना है | 




Comments

Popular posts from this blog

मसालेदार छाछ

देशी गाय के दूध के ये गुण

घी और त्रिफला के फायदे