दही | Curd

 

  • आचार्य चरक ने दही को कल्पतरु कहा है | 
  • दही उष्ण  होती है !दही का स्वाभाव गर्म और अग्नि का दिपन करने वाला है |
  • दही बलवर्धक एवम  वीर्यवर्धक  होती है
  • दही रक्त और मेध दोनों धातुओं को बढ़ाता है | 
  • इसमें प्रोटीन ,विटामिन ,आयरन ,कैल्शियम ,मिनरल्स , वसा और कार्बोहाइड्रेट्स है | 
  • पित्त और कफ  वर्धक है !
  • पाचन अग्नि बढाती  है !
  • दही का सेवन करने से शुक्र धातु और बल दोनों बढ़ते है | 
  • ठण्ड के रोग मै अच्छा  है जैसे ठण्ड लगने से बुखार  होना !
  • जिनको पेशाब  रुक रुक कर आता  है उन्हें इसे लेना चाहिए !
  •  नाक से पतला पानी आना , जुलाब  से परेशान है तो दही ले |
  • साइनस या पतले पानी बहने में दही या श्रीखंड  खाये | 
  • वात से पानी में पतला पानी और सिरदर्द होगा ( वात की प्रकृति रुक्ष और ठंडा है और दही की प्रकृति उष्ण और सनिग्ध है, दही में काली मिर्च जरूर डालें  )
  • ठण्ड के कारण शरीर में रूखापन आना शुरू हो जाता है जिससे जोड़ो में दर्द शुरू हो सकता है , ये सूखेपन को दूर करती है | 
  • जिसका शरीर पतला और रुक्ष है वो सर्दी में जरूर खाये | 
  • वर्षा,शिशिर और हेमंत ऋतू मे  दही ले सकते है !
  • ठण्ड में हमारे पाचन शक्ति और जठर अग्नि बढ़ जाती है | 
  • कच्चे दूध की दही न जमायें,उबालकर ही दही जमाए | 
  • गलित -फैंट ले ,फैंटने के बाद तासीर गर्म नहीं होती | 
  • गलित + मिश्री वाली दही पित्त शांत करेगी | 


अपथ्य 

  • रात मे  दही मत लो !अगर लेनी हो पड  जाये तो घी या पानी मिलकर ले और रक्त विकार के रोगी ,कफ विकार के रोगी तो बिलकुल न ले !
  • दही को गरम  मत करो !
  • बसंत ,ग्रीषम और शरद ऋतू मे  दही मत लो !
  • द्वीदल के साथ दही मत लो !


वात ,पित और कफ वाले दही कैसे खाएं !
  • वात  रोगी दही मे  काली मिर्च  और काला नमक डाले
  • वात रोगों में थोड़ा खट्टा दही चल जायेगा | उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और सौंठ डाल ले | 
  •  पित्त  रोगी दही मे मिश्री डाले ! 
  • कफ रोगी दही मे  जीरा पाउडर,सौंठ पाउडर ,काली मिर्च  और काला  नमक डाले !

आयुर्वेद मे दही को जमने के आधार पर 5 तरह का माना  गया है !

  1. मंद दही -  यह   वो दही है  जो अच्छे  से नहीं जमती ! इस प्रकार की दही वात ,पित ,कफ बढ़ाती  है ! आंतों  मैं मल  को बढ़ती है व्  जलन कर सकती है !
  2. स्वादु दही -यह   वो दही है  जो अच्छे  से जमी  है ! यह वीर्य वर्धक  एवम  बल वर्धक है !यह कफ वर्धक है और वात  शामक है !
  3. स्वादमल दही - यह   वो दही है  जो अच्छे  से जमी है और खट्टी और मीठी है !ये अग्नि को बढ़ाती  है और यह पित  और कफ बढ़ाता है !
  4. अमल दही -यह   वो दही है  जो खट्टी है यह गले मैं जलन पैदा कर सकती है !
  5. अत्यअम्ल  दही  -यह   वो दही है  जो अधिक खट्टी है !ये अग्नि को बढ़ाती है ! यह रक्त विकार , वात , पित्त बढ़ाने वाली है !
दही क्या मिलाकर  खाएं ?

  1. घी -घी सभी स्नेही में सर्वोत्तम है ,जब यह दही के साथ मिलता है तो बॉडी बनानी हो या दिमाग को दमदार करना हो, यह  सुपर फॉर्मूला है इससे बुद्धि, शुक्र, धातु और कफ में सब कुछ बढ़ता है|  यह सभी तरह के विष ,पागलपन, उन्माद, शरीर में पतलापन, वात पित्त के कारण होने वाले रोग इन सभी को सुधार देता है इसलिए तो जहां घी और दही का चिकनापन है वहां रोगों का टिकना नामुमकिन है | 
  2. शहद - नंबर तीन शहद, मधु या Honey,  शहद की शक्ति और दही का स्वाद शरीर  के लिए परफेक्ट जोड़ है|  दही खाने से आने वाला आलस मोटापा और भारीपन इन सब को शहद अपने ठन्डे , रूखे  और वात  कारक क्षमता के कारण बैलेंस में रखता है|  यह खून और पित्त की गर्मी और कफ को भी कंट्रोल रखता है|  साथ में संधान नामक विशेष जुड़े रहने की शक्ति के कारण दही के साथ इसका जोड़ कभी टूटेगा| 
  3. मिश्री -मिश्री /खड़ी शक्कर की मिठास से दही की शक्ति और भी बढ़ जाती है जिससे यह सभी सातों धातुओं की बहुत तेजी से पुष्टि करता है साथ ही साथ मिश्री ठंडी है जिससे की दही की गर्मी को शरीर में कंट्रोल में रखती है खून साफ करती है और वात पित्त कफ का शरीर में बैलेंस बनाए रखती है 
  4. मुंग की दाल -नंबर दो मूंग सभी द्विदलों में सर्वोत्तम है| यह पचने  में हल्की, रूखी  और ठंडी है|  दही पचने में भारी और तेजी से शरीर में कफ और पित्त को बढ़ा देता है|  मूंग दाल का और ठंडापन दही को कंट्रोल में रखता है जिससे कि शरीर में दही केवल ताकत है नुकसान न कर पाए|
  5. आंवला -दही खाने से शरीर में होने वाले ब्लॉकेज या चर्म रोग को आंवला पूरी तरह से ठीक कर देता है साथ ही साथ दुनिया का सबसे बेस्ट टॉनिक आंवला दही के साथ मिल जाने पर बुढ़ापे के कारण होने वाली सभी तरह की कमजोरी को मिटा देता है| अगर कोई व्यक्ति दही को बिना उसके इस पांच दोस्तों के बिना अकेले खाए तो दही नाराज होकर शरीर में बुखार खून की सभी बीमारियां, सभी तरह के चर्म रोग, हर्पीज, पांडू खून का न बनना, ऐसी बहुत सी बीमारियां करता है इसलिए अगली बार दही खाते समय उसके इन पांच दोस्तों को मत भूलना|  साथ ही साथ ध्यान रखें, दही रोज नहीं खाना चाहिए और रात में दही भूल कर भी ना खाएं |  दही गर्म है इसलिए ठंडियों में इसका मजा जरूर लें पर इसके दोस्तों के साथ| 
दही और घी कब खाएं ?
दही और घी साथ में खा सकते है |  दही और घी उनको खाना है जिनकी त्वचा सुखी है , मल कड़क है या शरीर में चिकनापन बढ़ाना है तो दही के साथ घी खाएं | 
अगर किसी को दही खाने से रक्तपित हो जाती है तो दही में घी ले सकते है | 

दही और घी कब ना खाएं ?
शरीर में चिकनापन है ,मल चिकना आता है , फैटी लीवर है ,पसीने से बदबू आती है , मल से बदबू आती है | 

किस ऋतु में दही खाने से नुकसान है ?

शरद्ग्रीष्मवसन्तेषु प्रायशो दधि गर्हितम्। रक्तपित्तकफोत्थेषु विकारेष्वहितं च तत्||
दही शरद ऋतु, ग्रीष्म और वसंत ऋतु व रक्त पित्त और कफ विकारों में भी इसके सेवन से बचना चाहिए। चरक सूत्र 27
  • शरद - (Autumn Late  September, October )  
    • कभी कभी दही ले सकते है | (10  मैं से 2  बार )
  • ग्रीष्म - (Summer मई,जून )
    • जो दही पानी छोड़ती है उसे फेंटकर कभी कभी ले सकते है | साथ में मिश्री मिला सकते है | 
  • वसन्त (Spring  मार्च,अप्रैल )
किस ऋतु मैं  दही खाएं और क्यों ?
  • हेमन्त , शिशिर  और वर्षा 
    • हेमंत  - (Prewinter  Late  November  & December )
    • शिशिर - (Winter  January , February )
    • वर्षा - (Monsoon  जुलाई , August )
      • वर्षा ऋतु में केवल स्वादु दही ले सकते है | खट्टी या पानी छोड़ी हुई दही न खाएं | 

गलत विधि से दही खाने से क्या नुकसान है ?
  • ज्वर , रक्त विकार ,पित , विसर्प, कुष्ठ , पाण्डु रोग ,भ्रम  और  कामला रोग ( गलत मौसम में दही खाना , रात को दही खाना,
  • दही के  ऊपर से ठंडा खाना  ( ठंडा  पानी , कोल्ड ड्रिंक, आइस क्रीम  ) से  रैशेज हो जायेंगे | 

Loose motion 
  • ऐसे लोग जिनको loose motion बहुत होता है उनके लिए यह बहुत अच्छी चीज़ है ,क्योंकि इसकी प्रकृति ग्राही है (मतलब चीज़ों को रोकती है )
  • जब लोगों का बहुत पतला पानी निकलने लग जाता है | 
  • loose मोशन या जुलाब होता है | 
  • आयुर्वेद में 6 तरह के अतिसार है ,जो खासकर वात से हुआ है उनके लिए उत्तम है | 

बुखार 
  • जो बुखार ठंड की वजह से हुआ है ,जैसे ठंड लगने से ,बस में ठंड लगने से | 
  • नाक से पानी बहता है और बुखार होता है तो ऐसे में ,दही बहुत अच्छा इलाज है | 
  • विषम ज्वर -
  • आयुर्वेद में 5 प्रकार के विषम ज्वर है ,इसमें यह बहुत अच्छी दवा है | 

गऊ की दही -
  • यह ह्रदय के लिए विशेषकर फायदेमंद है ,अगर आपको ह्रदय से सम्बंधित रोग है तो गाय की दही ले |  (कमजोर ह्रदय वालों के लिए ,ब्लॉकेज वालों के लिए नहीं )| ब्लॉकेज  वाले छाछ ले | 
  • अगर मीठी है तो बिना पानी मिलाये ले | यह वात रोगी के लिए अच्छी है | 
  • रूचि पैदा करती है | 
  • हल्की होती है परन्तु बकरी के दूध से भारी है | 
  • गाय का दही पवित्र है | 
  • यह कम गरम होती है | 
  • सुबह के दूध की दही भारी होती है और शाम के दूध की दही हल्की होती है | 
भैंस की दही 

  • यह सामान्य दही से काफी चिकना है | जो लोग बहुत ज्यादा रूखे सूखे है और कितना भी घी खा ले और शरीर को नहीं लगता तो दही का इस्तेमाल करें | 
  • भैंस का दही सबसे ज्यादा ब्लॉकेज पैदा करता है | इसलिए प्रयोग के समय भैंस के दूध की मात्रा कम रखो | 
  • यह रक्त को दूषित करता है अर्थात जिनको रक्त के रोग है उनको भैंस की दही नहीं लेनी चाहिए | 
  • वसा के लिए अच्छा है | 
  • बहुत कम गरम होती है | 
  • कफ ,साइनस वाले न ले | 
  • वात ,पित्त वालों के लिए अच्छी है | 
  • पित्त वाले सब्जा के बीज डालकर ले | 
  • पित्त वाले मिश्री डालकर ले | 
  • जिनकी आतें सुख गयी है उनके लिए अच्छी है | 
  • वृषभ है (वीर्य बढ़ाने वाले है )
  • बहुत ज्यादा ना ले | 
  • सबसे भारी होती है | 

बकरी का दही 
  • इसे वात ,पित ,कफ वाले ले सकते है ,यह पचने में हल्का है | 
  • जिनको श्वास ,कास ,सुखी खांसी ,piles वगैरह है या बहुत पतले है | उनके लिए बहुत उपयोगी है | 
  • गर्म होती है (दूध ठंडा होता है )
  • वात ,पित्त ,कफ को दूर करता है | 
  • सब बवासीर में काम करेगा | 
  • टी बी के लिए बहुत अच्छा है (दूध और दही दोनों )
  • सबसे हल्का है | 


बैक्टीरियल फ़्लोरा
हमारे शरीर के अंदर जो बैक्टीरियल फ़्लोरा होता है ,ये हमारी आंतो के लिए अच्छे होते है ,शरीर के अंदर pathogen भी होते है | 
बैक्टीरियल फ़्लोरा इन pathogen  से  लड़कर शरीर से बाहर निकालते है | 
बैक्टीरियल फ़्लोरा पर दही बड़े अच्छे से काम करती है ओर इसे मजबूती देती है | 
काफी बार शरीर का बैक्टीरियल फ़्लोरा कमजोर हो जाता है तो लम्बे समय तक पेट साफ़ करने की दवाइयाँ लेते रहते है | 
या जो लोग बहुत ज्यादा गर्म खाना खाते है | 
1 ग्राम दही में 100 मिलियन बैक्टीरियल फ़्लोरा होते है | 
ये सभी  बैक्टीरियल फ़्लोरा को मजबूत करते है | 


क्या रात को दही खा सकते है ?

  • रात में दही खाना मना है | 
  • दही अभिष्यंदी है ,पानी  छोड़ती है ,नमी छोड़ता है | 
  • रात को खाने से यह sliva gland को disturb करती है | 
  • अगर खानी है तो थोड़ी घी ओर शक्कर डालकर ले लो | ये उन लोगों के लिए है जिनका वीर्य नाश हो चूका है सब सुख चूका है | 
  • जितना दही ज्यादा हो ,उतना ज्यादा गला पकड़ती है ,उतना mucus बनता है | 
  • घी दही के पानी को संतुलित करती है | 
  • अगर घी नहीं ले सकते तो मुंग की दाल के साथ ले सकते है | 
  • शहद डाल कर ले सकते है | 
  • गरम ले सकते है जैसे कटोरी गरम कर लो ,और 4 -6 चम्मच दही डाल लो या गुनगुनी सी खिचड़ी में 4 -6 चम्मच डाल लो | 
  • दही के साथ आंवला ले सकते है | 
  • दही में पानी मिला लो | 
रात्रि मे दही नहीं खायें।
क्योंकि रात में दही खाने से रोग एवं दरिद्रता आती है।
दिन में दही का सेवन करेंगे तो पाचन दुरुस्त रहेगा, लेकिन रात में खाएंगे तो आपका पाचन बिगड़ सकता है। दही को पचाने के लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत पड़ती है। रात को अक्सर लोग खाने के बाद सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है। इतना ही नहीं दही खाने से शरीर में सूजन भी आ जाती है।
संदर्भ
न‌ नक्तं दधि भुञ्जीत (चरक)
अलक्ष्मीदोषयुक्तत्वात् नक्तं तु दधि गर्हितम्! (अष्टांगहृदय)

1. पेट भरे रहने का अनुभव होता है।
दही के सेवन से पेट पुरी तरह भरे रहने का अहसास लंबे समय तक बना रहता है। इसलिये दो भोजन के बीच में दही का सेवन करने से भूख नही लगती। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
2. पर्याप्त प्रोटीन से युक्त आहार
दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कॅल्शियम होता है, जो सरलता से शरीर में स्वीकार किया जाता है और शरीर की जरुरत को पूरा करता है।
3. ऊर्जा से भरपूर आहार
दही के सेवन से भरपूर ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है और भागदौड की वजह से होने वाली थकान तुरंत कम होती है। दही और शक्कर के सेवन से काम शक्ति बढती है। नपुंसकता कम होती है। शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता में सुधार आता है
4. रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है।
दही के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढाने वाली कोशिकाये सक्रीय होकर शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूती देती है। जिससे जीवाणुओंका नाश होता है और संक्रामक रोगोंसे बचा जा सकता है। दातों की सडन रोकी जाती है।
5. मधुमेह को नियंत्रण में रखता है।
दही से रक्त शर्करा का स्तर सही रखकर मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। मधुमेह में होनेवाली गुप्त अन्गों की खुजली कम होती है।
6. पाचन क्रिया में सुधार
दही का आसानी से पाचन होता है। उसी तरह पेट और आन्तोंके पाचक स्त्राव आसानी से तैयार होते है जिससे भारी भोजन भी सहजता से पचाया जाता है। ज्यादा तीखे, तेलवाले, मसालेदार, चटपटे भोजन के साथ दही खाया जाये तो वह भोजन तकलीफ नही देता है।
7. दिल के बिमारी की संभावना कम होती है।
खून के अंदर की वसा की मात्रा घटाने की क्षमता दही में होती है। इसलिये दही के सेवन से दिल के बिमारी की संभावना कम होती है। रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
8. विटामिन से भरपूर
विटामिन बी ५, बी १२ जैसे विटामिन की प्रचुर मात्रा दही में होने से वह खून में हिमोग्लोबिन बढ़ाता है। और तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है। कॅल्शियम और विटामिन डी दांत और हड्डियो को मजबूत रखता है। कशेरूकाओं का स्वास्थ्य सुधारता है।
9. आन्तों का स्वास्थ्य सुधारता है।
लॅक्टो बॅक्टेरीया आदि आन्तोंके स्वास्थ्य के लिये पोषक जीवाणु दही में पाये जाते है जो आन्तों का स्वास्थ्य सुधारते है। आन्तों का कैन्सर होने की संभावना कम होती है। पेट रोज साफ होता है।
10. चेहरा, त्वचा चमकती है।
शहद, बदाम तेल के साथ दही मिलाकर, चेहरे पर और त्वचा पर १५ मिनिट तक लगाकर रखनेसे त्वचा की मृतऔर खराब कोशिकाये निकल जाती है। त्वचा पर निखार आता है। संतरे के छिलके के साथ दही लगानेसे रंग गोरा होता है। गुलाब जल और हल्दी के साथ मिलाकर दही लगाने से त्वचा में निखार आता है और मुलायम होती है। नीम्बू रस और दही को मिलाकर लगाने से चेहरे और त्वचा की झुर्रिया कम होती है।
11. बालों के लिये उपयोगी।
बालोंको दही लगाकर तीस मिनिट तक रखिये औरफिर थंडे पानी से धोईये। बाल मुलायम और रेशमी होते है। मेहंदी के साथ लगाने से और बेहतर परिणाम दिखते है। दही के साथ काली मिर्च पावडर बालों को सप्ताह में दो बार लगाने से बालोंकी रूसी कम होती है। बालों की जड़ को दही के साथ बेसन मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।
12. मानसिक स्वास्थ्य के लिये
नियमित तौर पर भोजन में दही का सेवन करने से, मस्तिष्क में सकारात्मकता बढाने वाली कोशिकाओ की रासायनिक प्रक्रिया में वृद्धी होकर चिंता, नकारात्मक विचार और उदासीनता कम होकर मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है, यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

मसालेदार छाछ

देशी गाय के दूध के ये गुण

घी और त्रिफला के फायदे