दही पर आने वाली मलाई ,दही जो पानी छोड़ देती है | | Curd Cream
दही के ऊपर आने वाली मलाई को सर और साड़ी कहते है और जो पानी अलग हो जाता है उसे मस्तु ,तोड़ और दही का मांड कहते है |
दही की मलाई मीठी होती है , भारी होती है ,वायु और अग्नि को नष्ट करने वाली होगी ,मतलब जिनको भूख ज्यादा लगती है या जो भारी काम करते है उनके लिए अच्छी है | पतले लोगों को दे सकते है वजन बढ़ाने के लिए ,अगर पाचन शक्ति अच्छी हो |
अग्नि को नष्ट करेगी मतलब ,पचने के लिए बहुत ज्यादा जठराग्नि इस्तेमाल करेगी |
अगर चेहरे की चमक बढ़ानी है तो सबसे ज्यादा काम करने वाली चीज़ है तो वो है मलाई ( दूध या दही की मलाई )
और अगर खट्टी होगी तो अम्ल रस वाली होगी और बस्ती के रोगों को शांत करने वाली होगी और पित्त और कफ को बढ़ाएगी |
बस्ती रोग मतलब जिनके पीरियड्स सही से नहीं आते |
दही का पानी गलानि को कम करता है ,बल बढ़ाता है ,लघु,भूख जगाता है | (लघु मतलब हल्का )
जिसको दही हजम नहीं होती उसको दही का पानी मिश्री मिला कर दे दो |
स्रोतों यानि नाड़ियों और सुराखों को शुद्ध करने वाली है , कोलोस्ट्रोल में उपयोगी है |
आह्लाद देने वाली ( satisfaction ), कफ , तृषा ( प्यास ) को नष्ट करने वाली , अवृष्य (ज्यादा वीर्य वर्धक नहीं )
Comments
Post a Comment