Posts

घी

आयुर्वेद के अनुसार गोघृत के गुण कर्म गव्यं घृतं विशेषेण चक्षुष्यं वृष्यमग्निकृत् । स्वादुपाककरं शीतं वातपित्तकफापहम् || मेधालावण्यकान्त्योजस्तेजोवृद्धिकरं परम् । अलक्ष्मीपापरक्षोघ्नं वयसः स्थापकं गुरु ॥ बल्यं पवित्रमायुष्यं सुमङ्गल्यं रसायनम् । सुगन्धं रोचनं चारु सर्वाज्येषु गुणाधिकम् ॥॥ 【भावप्रकाश】 गाय का घी — विशेष करके नेत्रों के लिये हितकर, वीर्यवर्धक, अग्निवर्धक, विपाक में मधुररसयुक्त, शीतल, वात पित्त तथा कफ को नष्ट करने वाला एवं मेधाशक्ति, लावण्य, कान्ति, ओज तथा तेज की अत्यन्त वृद्धि करने वाला, अलक्ष्मी, पाप तथा रक्षोग्रह को दूर करने वाला, अवस्था को स्थिर रखने वाला, गुरु, बलकारक, पवित्र, आयु को बढ़ाने वाला, मङ्गलदायक, रसायन, सुगन्धयुक्त, रोचक एवं सम्पूर्ण घृतों में उत्तम तथा अधिक गुणकारी होता है । घी के वो गुण जो इसे आपके लिए महत्वपूर्ण बनाते है |  घी को आयुर्वेद में सर्वश्रेष्ट  दवा का दर्जा दिया गया है खासकर गले से ऊपर के रोगो की ,महर्षि चरक ने दिमाग से सम्बंधित बीमारियों के लिए घी को सरव्श्रेष्ट कहा है |  घी सव्भाव से ठंडा है और विषनाशक (लिपस्टिक ,डिओडरंट ,यूरि...

मसालेदार छाछ

  छाछ के आयुर्वेदिक गुण  छाछ स्वादिष्ट है | पचने में हल्की है और आसानी से हज़म हो जाती है | साथ में जो इसके साथ खाते है उसे भी हज़म करती है |  शरीर की सफाई करती है | जरूरत से ज्यादा मलमूत्र को बाहर निकाल देती है |  तक्रं लघु कषायाम्लं दीपनं कफवातजित् । अष्टांग हृदयम सूत्र 5 /33  छाछ हल्की ,कषाय , खट्टी ,पाचन बढाने वाली और वातकफ ( 100 ) रोगों को ख़तम करती है |  छाछ और मार्च का सम्बंध  मार्च में सर्दी का जमा कफ पिघलने निकलता है |  कफ मतलब कीचड़ मिटटी + पानी अगर आपके घर में कीचड़ हो और पानी डाले तो और कीचड़ हो जायेगा पुरे घर में , blockage हो जाएगी |  ऐसा ही शरीर के साथ होता है ,इसमें कफ के 60 से ज्यादा रोग हो सकते है |                कयानि बाधते रोगास्तत: प्रकुर्ते :  बहुन:| कफ़् के कारण हमारा पाचन कमजोर हो जाता है | कफ रोग  सर्दी /खांसी  उल्टी  आलस्य  फैटी लीवर  blockage  thyroid  कफ दिमाग में जाकर  साइनस  कान , नाक , मुँह के रोग , आलस्य ,अवसाद ,मंदबुद्वि ,याददा...

Cheese

 कोई भी चीज़ दूध को फाड़कर बनती है उसके बारे में कहा है की वो  रुचिकारक है | बलकारक है |  जठराग्नि को कम करता है |  पचने में भारी है |  निद्राकारक है |  कफकारक है |  किनको लेना है ? दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है , वात वालों के लिए अच्छा है |  और सूखा मल आता है तो ले या बार बार मल आता है तो भी ले |  जिसका शरीर पतला है , वजन बढ़ाना है तो ले |  शरीर में वायु से दर्द है तो ले |  अगर पाचन अच्छा है और गुदा मार्ग बाहर निकल गया है तो इसे ले |  उनके लिए अच्छा है जिनकी जठराग्नि बहुत अच्छी है |  किनको नहीं लेना है ? त्वचा की बीमारी , फैटी लीवर ,मधुमेह ,सर्दी,खांसी , आलस आता है तो न ले |  जिनकी जठराग्नि कम या विषम है ,उनके लिए अच्छी नहीं है |  अगर बदबूदार मल है या चिकना मल हो तो न ले ,पर अगर अपान वायु बहुत ज्यादा निकलती है| अगर पचने में भारी लगती है अगर पचने में भारी लगती है तो खाने से पहले अदरक और सेंधा नमक ले  या हरड़ या सौंठ पाउडर लो  या हरड़ + सौंठ पाउडर + सेंधा नमक ले 

खीस,मावा ,शिर शाक

खीस ( पीयूष )- बहुत दिन तक न ले , 1 गाय या भैंस जितने दिन लगातार दे सकती है उतने दिन ले सकते है |    मावा - यह बहुत कफकारी है ,हालाकि इसे बहुत ज्यादा अग्नि दी जाती है ,पर यह स्निग्ध होती है इसलिए कफकारी है ,यह ठंडा भी है , जिसको कच्ची चीज़ें नहीं पचती वो मावा ले सकते है कुछ लोगो को दही नहीं पचती वो मावा ले सकते है |    शिर शाक - कच्चे दूध को मिट्टी के बर्तन में डालते है ,और इसको बार बार दोहराओ ,बाद में सिर्फ सूखा पाउडर रह जायेगा , यह छोटे बच्चों के लिए उपयोगी होता है जिनका पेट माँ के दूध से नहीं भरता | तक्र पिंड ( दही ) -दही को मल मल के कपडे में टांग दो , इसका पानी निकल जायेगा और यह दही से भारी होता है |  यह बलवर्धक और ठंडी होती है |  वीर्यवर्धक है |  अगर पाचन ख़राब है तो न लो |  अगर शरीर में पित्त है तो दे सकते है पर कफ में नहीं दे सकते है |  मंदाग्नि वाले नहीं ले सकते |  पित्त और वात नाशक |  रात को न ले | पनीर का पानी - बूरा ,मिश्री ,चीनी से लिया जाये तो हल्का है ,पुराने बुखार में दूध ले सकते है पर नए बुखार में नहीं  ये दाह...

कच्चा और धारोष्ण दूध

 धारोष्ण दूध -जब दूध निकाला जाता है तो वो गर्म होता है ,ये 5 -10 मिनट तक रहता है |  सिर्फ गाय और माँ का दूध धारोष्ण पी सकता है |  धारोष्ण दूध में सबसे ज्यादा गुण होते है और धीरे धीरे कम होते जाते है |  धारोष्ण  दूध हल्का होता है |  गाय का दूध ठंडा ( धारोष्ण के बाद ) होने के बाद नहीं पीना |  भैंस का दूध धारोष्ण नहीं पी सकते है ,कच्चा पी सकते है परन्तु ठंडा होने के बाद |  भैंस का दूध ठंडा भी पी सकते है और गरम भी पी सकते है |  बकरी का दूध उबालने के बाद ठंडा करने के बाद पीना है |  भेड़ का दूध गरम पीना है , ठंडा नहीं पीना , तासीर गरम होती है |  हर रोज़ मैंगो शेक नहीं पी सकते ,कभी कभी भैंस के दूध में ले सकते है |  माँ का दूध उबालने की मनाही है |  अभिष्यंदी - जो पानी या नमी छोड़ता है , कच्चा दूध नमी वाला होता है ,जिनके शरीर में खुशकी है वो इसे ले |  गरम दूध वात नाशक है |  ठंडा दूध -पित्त नाशक है , भैंस का दूध ज्यादा लाभप्रद है ,अगर भैंस का दूध न मिले तो बकरी या गऊ का ले | जिनका पाचन कमजोर है ,तो आधा दूध और आधा पानी उबाल क...

गाय का दूध

 तासीर ठंडी होती है ,मधुर है |  मताओं का दूध बढ़ाने वाला होता है |  रक्त विकार नाशक होता है  ( जिनका रक्त पूरा नहीं बनता, कोशिकायें  कमजोर है ,रक्त संचार अच्छा करती है ) गाय का दूध सनिग्ध होता है |  कुछ गाय का दूध हल्का होता है और कुछ का भारी  गाय का दूध मीठा और हल्का है |  पाचन शक्ति को बढ़ाता है |  दिमाग को ,शरीर को , आँखों की रौशनी ,स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए जितने गुण गाय के दूध में है वो किसी जानवर के दूध में नहीं है |  खून बनाने में एक तरह का रामबाण है |  किस जानवर का दूध कितना गुणकारी है वो इसके बच्चे से पता लगा सकते है | गाय का बच्चा 2 दिन में उछलना शुरू कर देता है परन्तु भैंस का नहीं  |  गाय का दूध बच्चा ,बूढ़ा और जवान कोई भी पचा सकता है और इससे कभी मोटापा नहीं आता | शरीर को चुस्त ,दुरुस्त करने के जितने गुण गाय के दूध में है उतने किसी में नहीं है |  गाय के दूध को छानकर पीना चाहिए क्योंकि दूध निकालते समय इसमें गाय के बाल आ जाते है जो त्वचा रोग का कारण बनते है |  जिस दूध का दही माखन बनाना है उसे अच्छे से उबा...

बकरी, हिरण का दूध

 बकरी का दूध थोड़ा कसेला और ठंडा है |  हल्का है |  मलतब दूसरे के गुणों को ग्रहण करता है |  अतिसार के लिए उपयोगी है (मतलब जिसको दूध से लूज मोशन होतें है वो बकरी का दूध ले सकते है ) क्षय रोग के लिए अच्छा है |  खांसी के लिए बहुत अच्छा है |  ज्वरनाशक है |  पित्त और कफ दोनों में लाभप्रद है |  अगर पित्त ज्यादा हो तो मिश्री ,छोटी इलायची डालकर दो |  अगर कफ ज्यादा हो तो लहसुन या खजूर डालकर दो |  जिनको बवासीर है ,जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है | जिनकी आँखों की रौशनी घटती जा रही है उनके लिए अमृत तुल्य है |  बकरी दिन में काफी बार दूध दे देती है ,जब भी उसके थन भर जाये तो दूध निकल सकते है | अच्छी नसल की बकरी एक बार में 5 लीटर तक दूध दे सकती है |  जिनको साँस की दिक्कत है ,नजला जुकाम है ,कब्ज रहती है उनके लिए अमृत है |  जो बकरी जड़ी बूटियां चरती है उसका दूध कमजोर व्यक्ति के लिए अमृत तुल्य है |  इसका दूध पिने वाले को गठिया ,वायु ,गैस ,बदहजमी ,बवासीर ,संग्रहणी इत्यादि खत्म हो जाती है |  बीमार बकरी का दूध नहीं पीना |  अगर बकरी का बच्...