Posts

विटामिन बी 12

  देशी  गाय के दूध को आयुर्वेद में "धारोष्ण अमृतम" करके लिखा है...क्योकिं धारोष्ण में विटामिन बी 12 होता है जो कि गरम करने पर समाप्त हो जाता है साथ ही देशी गाय के दूध में सबसे पौष्टिक तत्व हैं प्राकृतिक कैल्शियम और विटामिन डी, कैल्शियम हमारी हड्डियों और दाँतो को मज़बूत बनाता हैं और विटामिन डी कैल्शियम को सोखने में मदद करता हैं

छाछ के फायदे

 दही के फायदों के बारे में तो आप जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में पानी डालकर मथने से जो छाछ तैयार किया जाता है वो दही से ज्यादा फायदेमंद होता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी मट्ठा या छाछ का उपयोग प्रमुखता से किया जाता है। इस लेख में हम आपको छाछ के फायदे और सेवन के तरीके के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। छाछ के प्रकार दही के स्वाद के अनुसार ही छाछ भी मीठा, खट्टा और बहुत खट्टा हो सकता है। पानी मिलाने और मक्खन निकालने की मात्रा के आधार पर छाछ के कई प्रकार होते हैं। बिना जल के केवल दही को मथ कर तैयार किया गया तक्र ’घोल‘, एक-चौथाई जल मिलाकर तैयार किया गया ’तक्र‘ तथा आधा जल मिलाकर तैयार किया ’उदश्वित्‘ कहलाता है। स्नेह (घी) निकाल कर बिना जल मिलाए मथा गया दही ’मथित‘ कहलाता है।  छाछ के गुण आयुर्वेद में छाछ के अनेक गुणों के बारे में बताया गया है। छाछ में लघु, मधुर, अम्ल, अग्नि बढ़ाने वाले, स्रोतों (Body Channels) को स्वच्छ करने वाले गुण होते हैं। खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। छाछ में नमक मिला कर पीने से यह पाचन-शक्ति को बढ़ाती है। ...

विभिन्न रोगो में दही के प्रयोग।

  ही भारतीय खाने की शान हैं। बच्चो के लिए ये दूध के स्थान पर दिया जाने वाला प्रथम भोजन हैं। इसके सेवन से अनेक रोग दूर होते हैं। आइये जानते हैं दही के प्रयोग से किन किन रोगो में बहुत उपयोगी हैं। अपच: दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच (भोजन न पचना) ठीक हो जाता है और भोजन जल्दी पच जाता है। आधासीसी का दर्द: यदि सिर दर्द सूर्य के साथ बढ़ता और घटता है तो इस तरह के सिर दर्द को आधासीसी (आधे सिर का दर्द) कहते हैं। आधासीसी (आधे सिर का दर्द) का दर्द दही के साथ चावल खाने से ठीक हो जाता है। सुबह सूरज उगने के समय सिर दर्द शुरू होने से पहले रोजाना चावल में दही मिलाकर खाना चाहिए। बवासीर: जब तक बवासीर में खून आता रहे तब तक केवल दही ही खाते रहें बाकी सारी चीजे बंद कर दें। इससे बवासीर में खून आना बंद हो जाता है। बच्चों का भोजन: दही, मां के दूध के बाद बच्चे का सबसे अच्छा भोजन होता है। बुल्गोरिया में जिन बच्चों को मां का दूध उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन बच्चों को खाने के लिए दही ही दिया जाता है। फोड़े, सूजन, दर्द जलन: अगर शरीर में फोड़े, सूजन, दर्द जलन हो तो पानी निकाल...

हल्दी वाला दूध पीने के 7 लाभ

 हल्दी वाला दूध पीने के 7 लाभ ----------------------------- बहुत फायदेमंद हैं हल्दी वाला दूध इन दोनों के एक साथ प्रयोग से चन्द्रमा और गुरु ग्रह भी मजबूत होता है। दूध जहां कैल्शियम से भरपूर होता है वहीं दूसरी तरफ हल्दी में एंटीबायोटिक होता है।दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। औरअगर दोनों को एक साथ मिला लिया जाये तो इनके लाभ दोगुना हो जायेगें। आइए हल्दी वाले दूध के ऐसे फायदों को जानकर आप इसे पीने से खुद को रोक नहीं पायेगें। 1.सांस संबंधी समस्याओं में लाभकारी हल्दी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है, इसलिए इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों में कफ और साइनस जैसी समस्याओं में आराम होता है। यह मसाला आपके शरीर में गरमाहट लाता है और फेफड़े तथा साइनस में जकड़न से तुरन्त राहत मिलती है। साथ ही यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है 2. मोटापा कम करें हल्दी वाले दूध को पीने से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी घटती है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मिनिरल और अन्य पोषक तत्व वजन घटाने में मदगार होते है। 3. हडि्डयों को मजबूत बनाये दूध में कैल्शियम और हल्...

देशी गाय के दूध के ये गुण

  गाय का दूध गुणों का भण्डार हैं, इस दूध से अनेक बीमारिया सही होती हैं, जिन कारणों से ही भारत के लोगो में गाय के प्रति अपार स्नेह श्रद्धा और मातृत्व भाव होता हैं। आज हम जानेंगे के दूध के ऐसे अनजाने गुण जो हमने कभी सुने ही नहीं थे और जिन वजहों से ये अमृत तुल्य हैं। इसका दूध निरंतर सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति इतनी बढ़ जाती हैं के कोई रोग नज़दीक नहीं फटकता। चाहे वो सर्दी खांसी हो, हृदय रोग हो, पेट के रोग, पुरुषो के रोग हो या स्त्रियों के रोग हो। गाय के दूध में सोना। भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ की हड्डी में सूर्यकेतु नाड़ी होती हैं। सूर्य की किरणे जब गाय के शरीर को छूती हैं, तब सूर्यकेतु नाड़ी सूर्य की किरणों से सोना बनाती हैं। इसी कारण गाय के दूध और मक्खन में पीलापन होता हैं, गाय के दूध में विषनाशक तत्व होते हैं। गाय का दूध पीने से शुद्ध सोना शरीर में जाता हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन “केसीन” की वजह से इसका रंग सफ़ेद होता हैं। दूध में सबसे पौष्टिक तत्व हैं कैल्शियम और विटामिन डी। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दाँतो को मज़बूत बनाता हैं और विटामिन डी कैल्शियम को सोखने में मदद करता हैं। दू...

गर्म दूध के साथ गुड खाने के फायदे जान कर हैरान रह जाएगे आप..!

  गर्म दूध के साथ गुड खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप यह जानकर हैरान हो जाएगे कि इन दोनो के मिलाकर पीने से सेहत के लिए किसी वरदान से कम नही है। यह गंभीर से गंभीर बीमारियों को ठीक कर देता है। दूध में अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट ‍ िक एसिड पाया जाता है। वही दूसरी ओर गुड में अधिक मात्रा में सुक्रोज, ग्लूकोज, खनिज तरल और पानी कुछ मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा और ताम्र तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। जानिए इन दोनों चीजों का सेवन करने से क्या फायदे है। वजन बढ़ने से रोके – गर्म दूध के साथ अगर गुड़ खाया जाए तो इससे वजन कंट्रोल में आता है। चीनी की वजह से मोटापे की समस्या बढ़ती है, ऐसे में अब से दूध में चीनी नहीं गुड़ मिलाइए। शरीर में अशुद्ध खून को करे साफ- गुड में ऐसे गुड पाए जाते है जो आपके शरीर में मौजूद अशुद्धियों को साफ कर देता है। इसलिए रोजाना गर्म दूध और गुड का सेवन करने से आपके शरीर से ऐसी अशुद्धियां निकल जाती है। जिससे आपको कोई बीमारी नहीं होगी। पेट संबंधी समस्या – अ...

दही जमा देनें वाला हाबूर पत्थर

  दही जमाने के लिए लोग अक्सर जामन ढूंढ़ते नजर आते हैं... वहीं राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित इस गांव में जामन की जरूरत नहीं पड़ती है...यहां ऐसा पत्थर है जिसके संपर्क में आते ही दूध जम जाता है... इस पत्थर पर विदेशों में भी कई बार रिसर्च हो चुकी है...फॉरेनर यहां से ले जाते हैं इस पत्थर के बने बर्तन....। स्वर्णनगरी जैसलमेर का पीला पत्थर विदेशों में अपनी पहचान बना चुका है... इसके साथ ही जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित हाबूर गांव का पत्थर अपने आप में विशिष्ट खूबियां समेटे हुए है..इसके चलते इसकी डिमांड निरंतर बनी हुई है...हाबूर का पत्थर दिखने में तो खूबसूरत है ही, साथ ही उसमें दही जमाने की भी खूबी है... इस पत्थर का उपयोग आज भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दूध को जमाने के लिए किया जाता है... इसी खूबी के चलते यह विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है..इस पत्थर से बने बर्तनों की भी डिमांड बढ़ गई है..। कहा जाता है कि जैसलमेर पहले अथाह समुद्र हुआ करता था और कई समुद्री जीव समुद्र सूखने के बाद यहां जीवाश्म बन गए व पहाड़ों का निर्माण हुआ.. हाबूर गांव में इन पहाड़ों से निकलने वाले इस पत्थर में क...